आरसीबी द्वारा रिटेन किए जाने के बाद कोहली बोले, मेरा दिल और आत्मा टीम के साथ

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) द्वारा रिटेन किए जाने के बाद, भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मेरा दिल और आत्मा टीम के साथ है। आरसीबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कोहली ने एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि आरसीबी के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है।

उन्होंने वीडियो में कहा, “मेरा दिल और आत्मा आरसीबी के साथ है। टीम के साथ मेरी यात्रा जारी रहेगी। जब मुझसे संपर्क किया गया, तो मैंने कुछ और नहीं सोचा, क्योंकि टीम के साथ सालों से मेरी एक अद्भुत यात्रा रही है। फ्रेंचाइजी के साथ तीन और साल यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि टीम के लिए मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है और मुझे इस बात का विशेष अहसास है कि अगले सीजन में क्या होने वाला है।”

आरसीबी ने मेगा नीलामी से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों का खुलासा किया, जिसमें कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शालिम हैं। शुरुआत से ही टीम के साथ रहे कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। वहीं, मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये में टीम के साथ बने रहेंगे, जबकि सिराज को 7 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’