ईशान शिक्षण संस्थान में ओरियेन्टेशन दीक्षारम्भ 2025 का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

देव मणि शुक्ल

नोएडा ईशान शिक्षण संस्थान, ग्रेटर नोएडा में सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु “ओरियेन्टेशन दीक्षारम्भ 2025” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं मनोविज्ञान की छात्रा रही हैं।

जिलाधिकारी ने संस्थान के चेयरमैन डा० डी०के० गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा० तुषार आर्य तथा डा० अमन आर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान ने इस जनपद में वैदिक संस्कृति को संजोए रखने में सराहनीय योगदान दिया है। आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी उन्होंने विशेष सराहना की तथा संस्थान को जनपद का “सबसे उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान” की उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परिसर में वृक्षारोपण किया। संस्थान प्रबंधन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे आईएफएस (सेवानिवृत्त) डी0आर0 बंसल ने विद्यार्थियों को एकाग्रता एवं कठिन परिश्रम से अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए तथा प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका परिवार भी प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा कर रहा है।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में संस्थान के एल्यूमनी एवं मोटिवेशनल स्पीकर तपस दास महापात्रा तथा लेखिका एवं डिजिटल क्रिएटर कामिनी कुसुम ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, अध्ययन की तकनीक एवं सफलता प्राप्त करने के सूत्रों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों को टी-शर्ट, मेडिकल किट इत्यादि का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत