शादी के मंडप से सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे युगल

 घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

 पटना। शादी ब्याह का समय है और अक्सर जहां तहां विवाह गीत की धुन कानों में सुनाई दे जाती है। इसी बीच रविवार को अचानक एक नवविवाहित जोड़ा थाना पहुंच गया जहां घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मामले को सुन पुलिसकर्मी भी चौंक गए हालांकि फिर बाद में पुलिस जांच में जुट गई। दरअसल आरा निवासी विशाल जो पटना में एक होटल संचालित करता है ने अपनी प्रेमिका कंकड़बाग निवासी प्रियंका के साथ शादी करने के बाद सीधा कंकड़बाग थाना पहुंच गया। उनके थाना पहुंचने के तुरंत बाद दोनों के परिजन भी थाना पहुंचे और फिर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
मामले में प्रेमी प्रेमिका ने अपने परिजनों से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन प्रियंका के परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। काफी मान मनौव्वल के बाद प्रियंका के परिजन की सहमति से वे शादी के लिए तैयार हो गए और उनका छेका भी हो गया। छेका के बाद प्रियंका के परिजन अक्सर उसकी पिटाई करने लगे जिसके बाद वह भाग कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई।
युवक ने बताया कि वह कई दिनों से युवती के परिजनों को फोन कर बुला रहा था कि आपकी बेटी यहां है आ कर हमारी शादी करवा दीजिये लेकिन कोई नहीं आये। दोनों ने एक मंदिर में जा कर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। इस बीच प्रियंका के परिजनों को भी मामले की भनक लगी और वे उसे ढूंढते हुए थाना पहुंच गए जिसके बाद ड्रामा शुरू हो गया।
युवती के परिजनों ने युवती को बहला फुसला कर शादी के लिए भगाने का आरोप लगाया जबकि युवती और युवक के परिजन प्रेम विवाह की बात कहते रहे। नवविवाहित जोड़े ने अपने बालिग होने की बात कह स्वेच्छा से शादी करने की बात कही। फ़िलहाल पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन मामले की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार