पैदा होते ही बच्चे ने किया ‘पुष्पा’ का झुकेगा नहीं ऐक्शन, लोगों ने अल्लू अर्जुन को किया टैग

द न्यूज 15 

मुंबई । अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का दुनियाभर में क्रेज है, ये तो सबको पता चल चुका है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक श्रीवल्ली, सामी-सामी गानों पर झूमते दिख रहे हैं। पुष्पा राज का आइकॉनिक ऐक्शन भी लोग करते दिखाई दिए हैं। लेकिन लेटेस्ट वीडियो देखकर आपको लगेगा कि अब तो हद ही हो गई। ट्विटर पर एक क्लिप वायरल है। इसमें एक न्यूबॉर्न बेबी हाथ से पुष्पा वाला ऐक्शन कर रहा है। IAS अफसर अवनीश शरण ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है, ये तो पक्का कभी नहीं झुकेगा। इस वीडियो को अब तकक 3,300 बार रीट्वीट किया जा चुका है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

वायरल हुआ बच्चे का क्यूट वीडियो : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी और इसके लिए लोगों में अब तक दीवागनी है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर गानों तक कई वीडियोज और रील्स वायरल हो चुके हैं। विराट कोहली से लेकर रवींद्र जडेजा तक कई क्रिकेटर्स पुष्पा के लिए अपना प्यार किसी न किसी तरह दिखाते रहते हैं। अब हाल ही में पैदा हुए एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है। इस बच्चे की आंखें तक नहीं खुली हैं। बच्चे का हाथ चिन के नीचे इस तरह जाता दिख रहा है कि एकदम पुष्पा का ‘झुकेगा नहीं’ स्टेप लग रहा है। वीडियो को ट्विटर पर IAS अफसर अवनीश शरण ने शेयर किया है।

लोग बोले- मां ने पहला शो देखा होगा : इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स हैं। एक यूजर ने लिखा है, कलियुग खत्म हो गया क्या? एक ने लिखा है, पुष्पा भाई के बचपन की फोटो है। एक यूजर ने अल्लू अर्जुन को ही टैग कर दिया है। एक और ने लिखा है, लगता है पुष्पा का पहला शो बबुआ के मम्मी पापा ही देखे हैं। एक और कमेंट है, मैं सूसू नहीं करेगा साला।

Related Posts

50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!