“मुख्यमंत्री सठिया गए हैं”- बिहार विधानसभा में स्पीकर पर भड़के नीतीश कुमार तो RJD नेता ने ऐसे कसा तंज

बिहार विधानसभा में स्पीकर पर नीतीश कुमार के भड़कने पर आरजेडी ने कहा कि नीतीश कुमार सठिया गये हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 मार्च को विधानसभा स्पीकर पर ही भड़क गए। दोनों में बहस भी हो गई। इसके बाद अब ये मामला और बढ़ता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि जिस तरह नीतीश कुमार ने विधानसभा स्पीकर के सामने अपनी बात रखी, ऐसा किसी भी मुख्यमंत्री ने नही किया है। इसी विवाद को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता ने नीतीश को ‘सठिया गये हैं’ कह दिया है।

क्यों भड़क गये नीतीश कुमार? आरजेडी के प्रवक्ता भाई धीरेंद्र से सवाल पूछा गया कि आप विधायक भी हैं, जो भी कुछ विधानसभा में हुआ है क्या आपने इस पहले ऐसा देखा था? इस पर भाई धीरेन्द्र ने कहा कि “जो भी कुछ हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी ने वो वीडियो देखा है, नीतीश कुमार जी बहुत तमतमाए हुए थे। पता नहीं किस पर इतना भड़क गये थे।”

“सठिया गए हैं नीतीश कुमार”: आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि “नीतीश कुमार आसन को ही निर्देशित करने लगे जबकि आसन, सदन को निर्देशित करता है। आज पता नहीं सरकार को क्या हो गया है? ऐसा सब क्यों कर रहे हैं? अब तो ऐसे लगता है जैसे मुख्यमंत्री जी सठिया गए हों और उम्र का प्रभाव भी पड़ा है। एनडीए के राज में संविधान के अनुसार कोई काम हो रहा है क्या?” दरअसल जिस तरह से सीएम नीतीश ने स्पीकर पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया उससे स्पीकर विजय सिन्हा भी बुरी तरह से आहत हो गए हैं।

वहीं बिहार विधानसभा मुख्यमंत्री और स्पीकर के बीच हुई बहस का विवाद शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। बहस की घटना के बाद मंगलवार को विजय सिन्हा सदन में पहुंचे ही नहीं। उनकी जगह सदन की कार्रवाई को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने आसन संभाला। आरजेडी अब नीतीश कुमार के वायरल वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें एक तानाशाह के रूप पेश करने की कोशिश में है।
वहीं नीतीश कुमार के व्यवहार से नाराज हुए स्पीकर विजय सिन्हा के समर्थन में आरजेडी विधायक भी उतर आए हैं। आरजेडी विधायक सदन में काली पट्टी पहनकर आए और सरकार का विरोध और स्पीकर का समर्थन करने की बात कही है।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!