बन्दरा में मछली व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। पियर थाना क्षेत्र के पिपरपयिया में बुधवार सुबह एक मछली व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला। शव उसके मछली पालन स्थल(पोखर) पर स्थित घर में पाया गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र निवासी मो. आजाद (29 वर्ष) के रूप में हुई है।

मो. आजाद का पिपरपतिया के अलावे बैंगरा में भी मछली पालन का कार्य था और इसी व्यवसाय के सिलसिले में वह पिपरपयिया में रह रहा था। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीयर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आजाद को किसी ने योजनाबद्ध तरीके से मारकर लटका दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
घटनास्थल पर डीएसपी एवं फोरेंसिक टीम भी पहुंची और आवश्यक जांच एवं कार्यवाई की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने प्राथमिकी के लिए फिलहाल आवेदन नहीं दिया है।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’