कानूनों को संसद में रद्द किये बिना जारी रहेगा आंदोलन : राकेश टिकैत

अब राकेश टिकैत का भी आया ट्वीट ।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में बीते एक साल से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे किसानों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। दरअसल, मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने किसानों से क्षमा मांगते हुए इस बात का ऐलान भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह शायद किसानों को समझा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत में शुरू हो रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। पीएम मोदी के इस फैसले पर अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का भी बयान आया है।
राकेश टिकैत ने अपने ट्वीट में कहा, “आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।” किसान नेता राकेश टिकैत के इस ट्वीट पर अब लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही किसानों को जमकर बधाइयां भी दे रहे हैं।
विजय राज शर्मा ने किसान नेता राकेश टिकैत के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “जय किसान। जो किसानों को आतंकवादी कहा जाता था, आज चुनाव में हार के डर से उसी किसान के आगे झुकी मोदी सरकार। किसान आतंकवादी नहीं है, किसान अन्नदाता है।” जय नाम के यूजर ने लिखा, “टूट गया अभियान, जीत गया मेरे देश का किसान। किसानों को आतंकवादी कहने वालों के मुंह पर कालिख पुत गई।”
वहीं विकास सिंह नाम के यूजर ने लिखा, “हमें भावनाओं में नहीं बहना चाहिए, इनके शब्दों का कोई भरोसा नहीं है। यह व्यक्ति चीजों को पलटने में माहिल हैं। जब तक कानून को संसदीय सत्र में वापस नहीं लिया जाता है, किसानों को अपना आंदोलन यूं ही जारी रखना चाहिए।” बता दें कि कृषि कानूनों की वापसी पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया और लिखा, “देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया।”
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुपर्व के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा था कि वह किसानों को समझा नहीं पाए, इसीलिए कानून वापस ले लिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का उद्देश्य पवित्र था और यह किसानों के हित में था।

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

Continue reading
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026