धूमधाम से मनाया गया महिला सेवा संगठन का 50 वां स्थापना दिवस

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

नजीबाबाद। नगर की माहेश्वरी धर्मशाला में महिला सेवा संगठन का 50 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संगठन की महिलाओं ने बताया संगठन की नींव, आज से 50 वर्ष पूर्व पांच महिलाओं ने मिलकर डाली थी, जो की आज एक वट वृक्ष का रूप ले चुकी है, संगठन की सभी महिलाओं ने मिलकर बहुत सुंदर तरीके से कार्यक्रम को सुसज्जित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज अग्रवाल श्रीमती माया रंधर रहीं। डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल के संचालन में यह कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की पदाधिकारीयों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके पश्चात अतिथियों का गर्म जोशी के साथ माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, उसके पश्चात स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रस्तुतियां देखकर कोई नहीं कह सकता था की उम्र किसी जज्बात को कम कर सकती है। सरस्वती वंदना, लोकगीत अपने-अपने पिया पर सबको बड़ा नाज है, नाटक- पोते की समझदारी। गजल, भजन, नृत्य नाटिका- चल सन्यासी, लोकगीत – मॉडर्न बहू , सखियों की जुगलबंदी – लघु नाटिका और संस्मरण जो श्रीमती सरोज अग्रवाल ने सभी के साथ साझा किया और बताया कि किस प्रकार से इस संगठन की नींव डाली गई। संगठन की नींव डालने में जो पांच महिलाएं थी वह थी श्रीमती सरोज अग्रवाल, श्रीमती माया रंधर, स्वर्गीय श्रीमती लीलावती लाहोटी, स्वर्गीय श्रीमती सुषमा लाहोटी, स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा माहेश्वरी आदि महिलाओं ने मिलकर घर से बाहर निकल कर समाज की महिलाओं के लिए एक सुखद पहल की थी। ऊषा महेश्वरी जी ने पिछले 50 वर्षों का लेखा-जोखा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। किस प्रकार कहां-कहां कैसे-कैसे कम दर कदम साल दर साल संगठन ने शैशवावस्था से आज प्रौढ अवस्था तक का सफर तय किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता अग्रवाल, सचिव श्रीमती उषा अशोक माहेश्वरी, वर्षा अग्रवाल, रमा शुक्ला अर्चना जाखेटिया, पूनम अग्रवाल, बबीता तायल, उर्मिला अग्रवाल, इंदू नरेश, तनु गोयल,‌ सुरेखा मित्तल, रमा अग्रवाल, अमिता अरोड़ा, मालती वैश्य, स्नेह लता अग्रवाल, सुमन मिश्रा, नेहा अग्रवाल और महिलाओं का सहयोग रहा। सभी महिलाओं ने अपने परिवार सहित सहभोज किया।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!