नवीनतम तकनीक के बदौलत धान एवं मूंग का कर सकते बेहतर उत्पादन

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को धान की नवीनतम उन्नत प्रजाती पूसा सुगन्ध-5 गुणवत्तायुक्त बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया।

जिसमें अनुसूचित जाति के 350 कृषकों के बीच धान का बीज दिया गया। वहीं मूंग की नवीन उन्नत प्रजाती पूसा विशाल के गुणवत्तायुक्त बीजों को निःशुल्क में अनुसूचित जाति के 150 कृषकों को समस्तीपुर जिले के ग्राम-गोराई, ग्राम पंचायत-गोराई, पोष्ट-बलहा, प्रखंड-कल्याणपुर में वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया अनिस कुमार एवं वार्ड सदस्य अरूण कुमार ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा के.के. सिंह ने कहा कि नवीनतम तकनीकों के बदौलत धान एवं मूंग की फसल से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते है। इस दौरान अनुसूचित जाति के कृषकों को बीज वितरित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

साथ ही कृषको को अधिक आय प्राप्त करने के लिए धान एवं मूंग की अधिक पैदावार प्राप्त करने की नवीन उत्पादन तकनिकी की जानकारी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य तकनिकी अधिकारी, मीरा पाण्डे, रंजीत राय, भोला पासवान, देवचन्द्र पासवान, एवं सुशील कुमार इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा