पंजाब के बाद तेलंगाना? कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने KCR के DNA को बिहारी बता भड़काया गुस्‍सा

द न्यूज 15  
पटना । हाल ही में पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने ‘यूपी-बिहार के भैया’ जैसा कमेंट कर इन दोनों राज्‍यों के लोगों की नाराजगी मोल ले ली थी। अब तेलंगाना के कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने वहां के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते-बोलते बिहार कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। ए रेवंत रेड्डी ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री चंद्रशेखर राव में बिहारी डीएनए है और वे मुख्‍य सचिव सोमेश कुमार और कार्यवाहक डीजीपी अंजनी कुमार जैसे बिहारी अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश की शासन व्‍यवस्‍था को चला रहे हैं।
रेवंत ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी निशाना बनाया। केसीआर ने हाल ही में प्रशांत किशोर की मदद लेने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि केसीआर पहले चुनाव जीतने के लिए अपनी कल्याणकारी योजनाओं पर निर्भर रहते थे। अब वे बिहार से आने वाले चुनावी रणनीतिकार की मदद ले रहे हैं। रेवंत रेड्डी सिकंदराबाद में डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर पार्टी नेताओं और कैडर के कार्यकर्ताओं को सम्‍बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के बाद जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘केसीआर के पूर्वज बिहार से हैं। उन्‍होंने इस बात को 2008 में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में स्‍वीकार किया था। उन्‍होंने बताया कि उनके पूर्वज बिहार से तेलंगाना आए थे। केसीआर, जो चुनाव जीतने के लिए अपनी कल्याणकारी योजनाओं पर निर्भर रहते थे, अब बिहार से आने वाले चुनावी रणनीतिकार की मदद ले रहे हैं।’ रेवंत ने राज्‍य के शीर्ष पदों पर आसीन अधिकारियों पर भी सवाल उठाया।
उन्‍होंने कहा कि मुख्य सचिव का शीर्ष पद सोमेश कुमार और प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पद अंजनी कुमार को दिया गया है। दोनों बिहार से हैं। इसके अलावा नगर प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार, संदीप कुमार सुल्तानिया सहित राज्य प्रशासन में कई बड़े अधिकारी बिहार से है। रेवंत ने लोगों से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि कई बलिदानों के बाद मिले तेलंगाना पर बिहार बैच राज करे। उन्होंने तेलंगाना के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से ‘तेलंगाना का पौरुषम’ दिखाने के लिए अपने पद छोड़ने का आह्वान तक कर दिया। यही नहीं उन्‍होंने यह भी कहा- ‘आप सभी जानते हैं कि कैसे बिहार की राजनीति तलवार के दम पर चलती है। वहां चुनाव में हिंसा होती है। महिलाएं रात के दौरान सुरक्षा से नहीं घूम सकतीं। बिहार में कानून-व्यवस्था कितनी खराब है।’
बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष ए रेवंत रेड्डी के इस बयान पर बिहार के नेताओं का गुस्‍सा भड़क गया है। वहीं कांग्रेस की बिहार इकाई के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है। बिहार कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि रेवंत ने किसी अन्‍य संदर्भ में यह बात कही होगी। बिहार भाजपा के प्रवक्‍ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि रेवंत की टिप्‍पणी अपमानजनक है। बिहारियों में प्रतिभा है। यदि बिहार के लोग खेतों-फैक्‍टरियों में मेहनत-मजदूरी करते हैं तो यहां डॉक्‍टर-इंजीनियर-आईएएस-आईपीएस भी बनते हैं। यदि कांग्रेस को बिहारियों से इतनी ही चिढ़ है तो कांग्रेस पार्टी को इसका परिणाम मिल जाएगा।
कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि रेवंत ने अपने राज्‍य के किसी संदर्भ में कुछ कहा होगा। कांग्रेस पार्टी को बिहारियों पर गर्व है। पूरे देश में कोई ऐसा राज्‍य नहीं जहां बिहारी न हों। पंजाब, दिल्‍ली, मुंबई, बंगाल हर कहीं उद्योग धंधे बिहारियों के बल पर चल रहे हैं। जेडीयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की शानदार ऐतिहासिक विरासत है। तेलंगाना के कांग्रेस अध्‍यक्ष द्वारा बिहारियों पर टिप्‍पणी दुर्भाग्‍य और खेदजनक है। बिहारी बोझ नहीं होते। अपनी मेधा के बल पर बिहारियों ने दुनिया में अपना परचम लहराया है।

Related Posts

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म हो…

Continue reading
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी