खेत में फंसी तेजस्वी की कार, लड़खड़ाते निकले बाहर!

दीपक कुमार तिवारी

दरभंगा। वीडियो में दिख रहा है कि तेजस्वी यादव की कार एक चढ़ाई पर चढ़ते वक्त फंस गई।उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी से बाहर निकालकर दूसरी गाड़ी में बैठाया। खेत में गाड़ी फंसने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि कमर में दर्द होने के कारण तेजस्वी यादव को चलने में दिक्कत आ रही है।

बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार पूरे जोर पर है। यहां सात मई को 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है. राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। दो दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी।अब उनकी गाड़ी फंसने का वीडियो सामने आया है। वीडियो दरभंगा के एक निजी रेजॉर्ट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में जिस गाड़ी में तेजस्वी यादव बैठे हुए थे वह एक जगह खेत में फंस गई।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होना है. इनमें 2 चरणों में राज्य की 9 सीटों पर मतदान हो चुका है।सात मई को तीसरे चरण का चुनाव है। बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर भी सातवें चरण में मतदान होना है। इनमें झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट शामिल हैं। चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। शनिवार की शाम चुनाव प्रचार भी समाप्त हो गया।अब पांच लोकसभा सीट पर 54 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला वोटरों के हाथ में हैं।

वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव की गाड़ी खेत में फंसी दिख रही है। तेजस्वी यादव गाड़ी से उतरते हैं. इस बीच वह सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों का सहारा लेते हैं। इस बीच वह चलते समय लड़खड़ाते हुए दिखते हैं। वह गाड़ी से उतरकर उसके आगे खड़ी दूसरी गाड़ी में बैठते हैं। बताया जा रहा है ये वीडियो दरभंगा के आस-पास के NH-57 के किसी गांव का है। वहीं, वीडियो दरभंगा के एक निजी रेजॉर्ट का भी बताया जा रहा है।

दरभंगा में चुनाव प्रचार के दौरान खेत में उनकी गाड़ी एक खेत में फंस गयी। सुरक्षिकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकला गया। दूसरी गाड़ी से तेजस्वी यादव वो निकल गए। वहीं, बताया जा रहा है कि दरभंगा से चुनाव प्रचार के लिए हेलीकाप्टर से तेजस्वी यादव निकले थे। वापस चुनाव प्रचार से लौटकर वो हेलीकाप्टर से उतर कर गाड़ी से होटल आ रहे थे तभी उनकी गाड़ी फंस गई।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला