तेजस्वी यादव झूठ बोलना बंद कर दें नही तो करनी पड़ेगी कानूनी कार्रवाई : चिराग

भवेश कुमार

पटना । एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं। वेआरक्षण को लेकर उन पर गलत बयानबाजी करना बंद कर दें।चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव आरक्षण को लेकर मुझ पर गलत बयानबाजी करना बंद कर दें नहीं तो मुझे कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। वो चिराग पासवान को लेकर एक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। हर मंच से कह रहे हैं कि चिराग पासवान ने कहा कि संपन्न दलितों का आरक्षण समाप्त हो जाना चाहिए।

चिराग पासवान ने साफ कहा कि मेरा ये बयान वो (तेजस्वी यादव) कहीं पर भी ऑन रिकॉर्ड कहीं दिखा दें। अगर नहीं दिखा सकते हैं तो वो झूठ बोलना बंद करें। नहीं तो मुझे कोई न कोई कार्रवाई करनी पड़ेगी। तेजस्वी यादव ने कहा था कि उनकी बातों को छोड़िए। चिराग पासवान बोलते हैं जो संपन्न दलित है उन्हें तो आरक्षण छोड़ देना चाहिए. तो वो (चिराग) आरक्षण क्यों नहीं छोड़ते हैं?

तेजस्वी ने कहा था कि बेंगलुरु में जो हो रहा है, कर्नाटक में जो हो रहा है, उस पर चिराग पासवान नहीं बोल रहे हैं। बीजेपी के नेता बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं तो उनका मुंह नहीं खुल रहा है। इसी बयान के बाद अब चिराग ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!