हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया तोड़फोड़

वैनी/समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के वैनी बाजार में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत हो गई। यह हादसा खुदीराम बोस स्मारक चैक के निकट हुआ, जब मृतक का संतुलन बिगड़ने के बाद वह गिर पड़ा और पूसा की ओर से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान बघनगरी निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि विजय अपने ससुराल आया था और हाट से निकलकर गंगापुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हुई।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय व्यवसायी और लोगों ने हाईवा को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वे चालक की पिटाई भी करने लगे। स्थानीय व्यवसायी बजरंग अग्रवाल और शुभम जायसवाल ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi