तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध!

वैशाली के राघोपुर में 13 मासूम बच्चों की मौतों के बाद नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। चिराग पासवान, तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता-मंत्री पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं. बीते बुधवार को तेजस्वी यादव भी पहुंचे। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से ही वो विधायक हैं। एक तरफ उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की तो दूसरी ओर उनका भारी विरोध भी हुआ।

नाव हादसे के करीब 24 घंटे बाद तेजस्वी यादव अपने क्षेत्र में पहुंचे थे। पीड़ित परिवारों से मिलने वे पहुंचे तो कुछ लोग नाराज थे. कहने लगे, “जब आपसे नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए… आप तो यहां के विधायक हैं…” भीड़ से इस तरह की आवाज आती रही. तेजस्वी के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव पीड़ित परिवारों से बात कर रहे हैं। इस बीच कई लोग सवाल पूछ रहे हैं जिस पर तेजस्वी यादव कहते हैं, “पीड़ित परिवार से बात करने दीजिए… राजनीति बाद में कीजिएगा।

 

तेजस्वी ने कही दोषियों पर कार्रवाई की बात

 

पीड़ित परिवार से मुलाकात की तस्वीरों को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है, “राघोपुर दियारा में हुए मर्मघाती नाव हादसे में मृतक बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर राजद परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर कोताही, लापरवाही एवं उदासीनता के दोषी सभी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

वैशाली हादसे पर क्या है अपडेट?

 

बता दें कि 13 अक्टूबर की देर शाम यह हादसा हुआ था।13 बच्चों की मौत हुई थी जो भोज खाने जा रहे थे. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि नाव हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि सूर्यास्त के बाद नाव चलाने की अनुमति देने के मामले में स्थानीय पुलिस और अंचल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। इसकी भी बात डीएम ने कही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव का आरोप, UP में 19 लाख ‘फर्जी वोटर’? 

    अखिलेश यादव का आरोप, UP में 19 लाख ‘फर्जी वोटर’? 

    पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत

    पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत

    तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध!

    तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध!

    दिव्या मित्तल बनाएंगी पार्टी, जनता शक्ति पार्टी होगा नाम!

    दिव्या मित्तल बनाएंगी पार्टी, जनता शक्ति पार्टी होगा नाम!

    आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

    आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए