फिटजी पर तेजस्वी ने कर दिया खेल, नीतीश की बनेगी रेल!

फीस लेकर फिटजी के चेयरमैन ने बंद किये कोचिंग सेंटर 

बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ होने वाला आंदोलन 

बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा बनेगा फिटजी मामला 

तेजस्वी ने डीके बॉस के बिहार को चलाने की कही थी बात 

पटना समेत बिहार के फिटजी सेंटर बंद किये डीके ने 

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर धंधा बनती जा रही शिक्षा 

चरण सिंह  
नई दिल्ली/पटना। ऐसे ही लालू प्रसाद यादव ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को आरजेडी की कमान नहीं सौंपी है ? ऐसे ही तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाया है ? ऐसे ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजे बंद करने की बात नहीं कर रहे हैं ? जिस डीके पर बिहार के छात्रों से करोड़ों गठकर भागने की बात सामने आ रही है। उस डीके के बारे में तेजस्वी यादव पहले ही बता चुके हैं।
दरअसल तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि बिहार को डीके बॉस चला रहे हैं। अब जब बिहार में फिटजी के कोचिंग सेंटर बंद होने की बात सामने आई है तो तेजस्वी  यादव का वह आरोप लोगों की समझ में आया। दिलचस्प बात यह है कि अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र की फीस वसूल कर ये कोचिंग सेंटर बंद किये गए हैं। छात्रों से डीके ने ठगी तो की ही है साथ ही उनके भविष्य से भी खिलवाड़ भी कर दिया है। बिहार में डीके मामले को लेकर नीतीश सरकार के खिआफ़ आंदोलन की भूमिका बन रही है। बिहार ही नहीं फिटजी ने नोएडा, लखनऊ, इंदौर, दिल्ली लक्ष्मीनगर समेत अधिकतर कोचिंग सेंटरों को बंद कर दिया है।
किसी समय समाजसेवा की रूप में जाने जाने वाले शिक्षा को कैसे धंधा बना दिया गया है। यह डीके गोयल से समझा जा सकता है। डीके गोयल दिल्ली आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियर बन 1992 में दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर खोला था।  आज की तारीख में डीके के देशभर में 72 स्टडी सेंटर, 2 ग्लोबल स्कूल, 6 वर्ल्ड स्कूल, 49 एसोसिएट सेंटर, 6 वर्ल्ड स्कूल और 11 फ्रैंचाइजी विदेश में है।
दरअसल फिलहाल FIITJEE अचानक अपने कई कोचिंग सेंटर बंद करने की वजह से चर्चा में है। पहले दिल्ली फिर नोएडा और लखनऊ सहित उत्तर भारत के कई शहरों से यह जानकारी मिली है कि FIITJEE ने अचानक कोचिंग सेंटर बंद कर दिए हैं। हजारों छात्र और उनके माता-पिता परेशान हैं। छात्रों की पढ़ाई अधर में है, वहीं, पेरेंट फीस के रिफंड को लेकर धक्के खा रहे हैं।

कितनी कमाई कर रही कंपनी

entrackr की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब तीन हजार करोड़ रुपये की कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2021 में 99 फीसदी घट गया। 31 मार्च 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष में फिटजी ने 481 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रिपोर्ट किया। इसके साथ ही 71 करोड़ रुपये का घाटा भी बताया, वहीं, Tracxn के मुताबिक कंपनी का आकार 5% CAGR की रफ्तार से घट रहा है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने साल 2021 में कुल 461 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रिपोर्ट किया, जिसमें से 244.6 करोड़ रुपये शैक्षिक गतिविधियों से अर्जित किए. वहीं, 122.5 करोड़ रुपये एडमिशन फीस के तौर पर जुटाए. इसके अलावा शेष रकम स्टडी मैटेरियल बेचकर व दूसरे स्रोतों से हासिल की थी।

FIITJEE का नाम पहले भी कई विवादों में उछल चुका है। 2017 में पैराडाइज पेपर्स में नाम सामने आया। पिछले वर्ष टीचिंग स्टाफ ने आरोप लगाया था कि उन्हें महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा कोचिंग संस्थान के फाउंडर और चेयरमैन डीके गोयल पर आरोप लगा कि उन्होंने स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज किया। सोशल मीडिया पर ऐसे कई ऑडियो और वीडियो हैं, जिनमें दावा किया गया है कि गोयल बहुत ही अभद्र भाषा में अपने संस्थान के कर्मचारियों से पेश आ रहे हैं।

कौन हैं डीके गोयल

FIITJEE की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक डीके गोयल यानी दिनेश कुमार गोयल खुद IIT के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। 1992 में उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में ही पहला कोचिंग सेंटर स्थापित किया। इसके बाद धीरे-धीरे फ्रैंचाइजी मॉडल के आधार पर कारोबार बढ़ाते रहे।

वेबसाइट पर किए गए दावे के मुताबिक कोचिंग संस्थान के देश भर में 72 स्टडी सेंटर हैं. 2 FIITJEE ग्लोबल स्कूल हैं। 6 FIITJEE वर्ल्ड स्कूल हैं और 49 एसोसिएट स्कूल हैं, 11 फ्रैंचाइजी विदेशों में हैं।
वेबसाइट पर दावा किया गया है कि 41 शहरों में उसके सेंटर हैं। हर शहर में 20,000 से 3,00,000 स्टूडेंड उनसे जुड़े हैं। इस तरह देखा जाए, तो फिटजी से 8.20 लाख से 1.23 करोड़ छात्र जुड़े हुए हैं। हालांकि, मनी9 लाइव अपने स्तर पर इस डाटा को वैरिफाई नहीं कर सकता है. लेकिन, मोटे तौर पर यह माना जा सकता है कि FIITJEE से लाखों छात्र जुड़े हैं। दिलचस्प बात यह है कि FIITJEE के कोचिंग सेंटर्स पर पढ़ने वाले इन लाखों छात्रों में से हर साल 500 से 1000 के बीच छात्रों को ही IIT में दाखिला मिल पाता है।

FIITJEE कंपनी का स्ट्रक्चर
1992 में स्थापित FIITJEE का एक कॉर्पोरेट कंपनी के तौर पर रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 12, 1997 को दिल्ली के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी कार्यालय में हुआ. फिलहाल, यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है. कंपनी की आखिरी AGM 30 सितंबर, 2023 को आयोजित हुई. Tracxn के मुताबिक कंपनी 30 नवंबर, 2023 तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,097 थी. Tracxn के मुताबिक कॉम्पटीशन में मौजूद 108 कंपनियों में से FIITJEE चौथे स्थान पर है.

कितना है वैल्युएशन
कंपनी ने आखिरी बार साल 2009 में फंडिंग जुटाई थी. 2009 में कंपनी ने तीन निवेशकों से 2 करोड़ डॉलर जुटाए, इसके बाद कंपनी का वैल्युएशन करीब 34.6 करोड़ डॉलर आंका गया. अगर इसी वैल्युएशन को मौजूदा वैल्युएशन माना जाए, तो कंपनी की वैल्यू करीब 2,981.48 करोड़ रुपये बनती है. कंपनी के बोर्ड में दिनेश कुमार गोयल के अलावा मोनिला गोयल, पार्थ हलदर और राजेश मित्तल शामिल हैं. 2009 में के बाद कंपनी ने फिर से फंडिंग नहीं जुटाई. 2009 में जुटाई फंडिंग के समय कंपनी के संस्थापक के डीके गोयल और परिवार के पास कंपनी की 89.09% हिस्सेदारी है. 9 जुलाई, 2009 तक FIITJEE के संस्थापकों की कुल संपत्ति 1,500 करोड़ रुपये रिपोर्ट की गई.

IPO लाने का भी किया प्रयास
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने साल 2011 में 200 करोड़ डॉलर के वैल्युएशन पर भारतीय और अमेरिकी शेयर बाजार में IPO के जरिये लिस्टिंग का प्रयास किया था. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत के बाहर अमेरिका सहित कई देशों में विस्तार करने के लिए आईपीओ लाना चाहती थी, इसकी कई इन्वेस्टमेंट बैंकरों ने पुष्टि की थी. हालांकि, IPO लाने की योजना पूरी नहीं हो पाई.

सहायक कंपनियों का नेटवर्क
1997 में कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड FIITJEE लिमिटेड का सबंध 27 सितंबर, 2020 को स्थापित फिटजी हॉस्टल्स सूट्स एंड कैंपस प्राइवेट लिमिटेड के साथ ही मेगाकॉसम कॉग्निशन प्राइवेट लिमिटेड, फिटजी फ्रैंचाइज नेटवर्क लिमिटेड, टाइम्स ए एंड एम (इंडिया) लिमिटेड के साथ है.

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या…

    Continue reading
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मुंबई। शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार