अमित शाह ने कहा, “आज दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी संकल्प का अंतिम हिस्सा प्रस्तुत कर रहा हूं. अन्य पार्टी का नाम नहीं लूंगा। हमारा पार्टी जो वादे करती है पूरा करती है। हम सिर्फ वादे नहीं करते किसी से। हमने बहुत लोगों से सुझाव मांगा था जिसके बाद ये तैयार किया गया है। केजरीवाल जी दिल्ली के लोगों को से वादे करते हैं और फिर पूरा नहीं करते और फिर भोला सा चेहरा लेकर आ जाते हैं।
अमित शाह ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल कहते थे हमारा कोई मंत्री बंगला नही लेगा। आज देखिए उन्होंने शीश महल बनाया है. आपने मंदिर को नहीं बख्शा। अपने स्कूलों को नहीं बख्शा। शराब का घोटाला किया। यमुना में डुबकी लगा कर दिखा दो केजरीवाल जी नहीं तो कुंभ में जाकर गंगा में डुबकी लगा लो। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि आपने मोहल्ला क्लिनिक का झांसा देकर दिल्ली की जनता को आधुनिक हॉस्पिटल भी नहीं दि. आप सिर्फ बेल पर बाहर हैं। कूड़े का पहाड़ तो देखा ही होगा आपने, उसको लेकर कुछ नहीं किया गया. दिल्ली की जनता कितनी परेशान है. 8 लाख रोजगार देने का वादा आपने किया है. दिल्ली में इतना बड़ा करप्शन कभी नहीं हुआ है।






