वैशाली में गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास: प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा

वैशाली (मोहन कुमार सुधांशु):

वैशाली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से सराबोर माहौल में तिरंगा फहराया गया। मुख्य कार्यक्रम अक्षयबट राय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां जिले के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाई।
इस मौके पर जिलाधिकारी यसपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, और जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिले के सभी प्रखंडों में स्थानीय प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। गोरौल प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख मुन्ना कुमार, नगर पंचायत मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, और कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने ध्वजारोहण किया।

इन महत्वपूर्ण स्थलों पर भी हुए आयोजन:

थाना परिसर में थानाध्यक्ष रौशन कुमार और अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने तिरंगे को सलामी दी।बीआरसी में बीईओ सुशील कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
पीएचसी में प्रभारी राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
व्यापार मंडल में अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने झंडा फहराया। वहीं शैक्षणिक संस्थान इंटर स्तरीय हाई स्कूल गोरौल में प्रभारी एचएम रविंद्र कुमार ने ध्वज फहराया। इसके अलावा, कटरमाला पंचायत भवन, पिरोई पंचायत भवन, भानपुर बरेवा पंचायत सरकार भवन, और महमदपुर पोझा पंचायत भवन सहित सभी प्रमुख सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया गया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?