अरविंद केजरीवाल के रास्ते पर तेजस्वी, माई-बहन मान योजना का किया ऐलान 

सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे 2500 रुपए प्रति माह, कांग्रेस ने किया कटाक्ष 

चरण सिंह 
बिहार विधानसभा चुनाव की भले ही अभी घोषणा न हुई हो पर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियों ने आपने अपने मोहरे सजा दिए हैं। इन चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से आधी आबादी पर डोरे डाले जा रहे हैं। नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने जा रहे हैं तो तेजस्वी यादव ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का रास्ता अपनाते हुए महिलाओं के लिए माई – बहिन मान योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह ढाई लाख रुपए मिलेंगे। दरअसल अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए जहां फ्री बस सफर कर रखा है वहीं अब चुनाव से पहले एक हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। चुनाव के बाद यह पैसा बढ़ाकर 2100 रुपए प्रतिमाह करने की बात की है।
हालांकि तेजस्वी यादव के इस एलान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कटाक्ष करते हुए  कहा है कि पहले सरकार बनाने की लड़ाई होनी चाहिए। पैसा तो महिलाओं को इससे भी ज्यादा मिलना चाहिए। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव कमिटमेंट नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट पर काम करते हैं।
दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि तेजस्वी यादव लोगों को यह भी बताएं कि लालू प्रसाद ने 15 साल तक बिहार पर राज किया है। महिलाओं की कितना सम्मान किया। 950 करोड़ का चारा घोटाला किया। लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा है कि तेजस्वी यादव 90 का दशक याद करें। महिलाओं को तो ये गाली देते आये हैं।
दरअसल भारत की राजनीति में केजरीवाल ने फ्री की योजनाओं की अलग राजनीति शुरू कर दी है। काम करो या न करो बस लोगों के लिए फ्री की योजना ले आओ। फ्री का पानी फ्री की बिजली महिलाओं के लिए फ्री यात्रा और अब एक हजार रुपए प्रति माह। यह केजरीवाल की फ्री की योजना का है असर है। कि केंद्र सरकार भी फ्री राशन योजना लेकर आई और 2029 तक उसे बढ़ा दिया।
गत विधानसभा चुनाव में शिवराज चौहान लाडली बहना योजना लेकर आई और बीजेपी की सरकार बनी। शिंदे सरकार लाडली बहन योजना लेकर आई और एनडीए की सरकार बनी। झारखंड में हेमंत सरकार मैया समाज योजना लेकर आई सरकार बनाई। ऐसे ही बिहार में तेजस्वी यादव ने माई-बहन योजना का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल तो चुनाव बाद  2100 रुपए देने की बात कर रहे हैं पर तेजस्वी यादव ने तो अभी से 2500 रुपए देने का ऐलान कर दिया है।
  • Related Posts

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading
    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति!