पार्टी पर लगे ‘जंगलराज’ के दाग मिटाने के लिए तेजस्वी ने बनाई नई रणनीति

अभिजीत पाण्डेय

पटना । लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। नीतीश कुमार के ‘सुशासन’ की छवि से पार पाने के लिए वह अब कानून-व्यवस्था को मुद्दा बना रहा है। राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पार्टी पर लगे ‘जंगलराज’ के दाग मिटाने के लिए नई रणनीति बनाई है।

वह अब नीतीश कुमार के “सुशासन बाबू’ की इमेज पर ही हमला कर रहे हैं।तेजस्वी इन दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं। वह डबल इंजन की सरकार बताकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर निशाना साध रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने 250 से अधिक सभाएं कीं, लेकिन महागठबंधन के तहत वह 23 में चार सीटें ही जीत सकी जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 में 12 सीटें जीतकर किंगमेकर साबित हुई। स्थिति ऐसी बन गई कि भाजपा ने अभी से 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया। दूसरी ओर, तेजस्वी कमजोर साबित हुए।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एनडीए के नेताओं ने लालू यादव के शासनकाल में फैले ‘जंगल राज’ की याद दिलाई और उसका लाभ भी एनडीए को मिला। माना जाता है कि राजद के नेताओं के ऊपर लगे भ्रष्टाचार और जंगलराज के आरोपों का नुकसान महागठबंधन को हुआ है।

राजद पर लगे आरोपों का लाभ लोकसभा चुनाव में एनडीए को हुआ है। ऐसे में राजद के नेताओं ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इससे पार पाने की योजना पर अभी से काम शुरू कर दिया है। राजद यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि आज के दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति ज्यादा खराब है। तेजस्वी राज्य के लोगों को सचेत और सावधान भी कर रहे हैं।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप