तेजस्वी जीवन में न कुछ पढ़ा न समझा, सिर्फ बकवास करते हैं : पी.के.

अभिजीत पाण्डेय

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान है नहीं है। कभी जाति पर बोलना है कभी धर्म के नाम पर बोलना है। दूसरी पार्टियों पर बस आरोप-प्रत्यारोप करना है। उन्होंने जीवन में न कुछ पढ़ा न समझा, सिर्फ बकवास करते हैं।

प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि आज बिहार में एक दल के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं। पूरे राज्य को इन्होंने बालू के अवैध खनन का केंद्र बना दिया है। वहीं तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुझे क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है। मतलब तो यही हुआ न कि बाघ ये कहे कि उसे मांस से लगाव नहीं है।

पीके ने कहा, “आज इस देश में आरजेडी से ज्यादा क्रिमिनल और क्राइम करने वाले लोग किस पार्टी में है ? आज इस देश में क्राइम और क्रिमिनल से इतने जुड़े लोग देश के किस पार्टी में है ? तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए आगे पीके ने कहा, “जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि बीजेपी को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं।

आप कहते हैं कि शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय गणना करवा रहे हैं। ये काम करते नहीं है बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं।उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को कभी जाति पर बोलना है कभी धर्म के नाम पर बोलना है। दूसरी पार्टियों पर बस आरोप-प्रत्यारोप करना है। उन्होंने जीवन में न कुछ पढ़ा न समझा, सिर्फ बकवास करते हैं। बिहार में जितने भी आदमी हैं क्या अनपढ़ हैं? क्या मैं बिहार का नहीं हूं, मैंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं की है? क्या मैं अंग्रेजी नहीं बोलता हूं फ्रेंच नहीं बोलता ? नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्या मुझसे बढ़िया भोजपुरी बोलेंगे ? तेजस्वी यादव को न भोजपुरी बोलना आता है न अंग्रेजी बोलना आता है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?