मतदान से दो दिन पूर्व पप्पू यादव ने बीमा भारती का किया समर्थन

अभिजीत पाण्डेय

पूर्णिया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रुपौली विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। पप्पू यादव ने कहा कि उनकी विचारधारा कांग्रेस के साथ मेल खाती है और वह हमेशा कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करेंगे, भले ही उम्मीदवार कोई भी हो।

दरअसल, 30 जून को बीमा ने पप्पू यादव से मुलाकात की थी और उन्हें अपना समर्थन देने का अनुरोध किया था। इसके बाद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक रूप से बीमा भारती को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

पप्पू यादव ने कहा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि जो लोग राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं, हर परिस्थिति में, चाहे कोई भी हो, उनके साथ ही रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि निर्दलीय और एनडीए के लोग मेरी विचारधारा के नहीं हैं और वह पप्पू यादव के साथ नहीं हो सकते हैं।

पप्पू यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पहचान और विचारधारा कांग्रेस से जुड़ी हुई है, और उनके लोग रूपौली में कांग्रेस की विचारधारा के साथ खड़े हैं। उन्होंने अपील किया कि रूपौली की जनता महागठबंधन के उम्मीदवार को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें।

पप्पू यादव ने कहा कि मैं उनके लिए हाथ जोड़कर रूपौली की जनता से क्षमा मांगता हूं। जैसे ही चुनाव समाप्त होगा पप्पू यादव रूपौली के विकास की शुरुआत कर देगा। रूपौली की जनता एक बार मेरे लिए अपनी बेटी बीमा भारती के साथ खड़े रहिएगा।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की