केवल निगेटिव प्रोपेगेंडा चलाकर राजनीति करते हैं तेजस्वी : दिलीप जायसवाल

राम नरेश

पटना। तेजस्वी यादव एनडीए के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। वे सिर्फ विभिन्न मुद्दों पर निगेटिव प्रोपेगेंडा चलाकर राजनीति करते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं कि बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी गई। भगवान से प्रार्थना है कि हमको शक्ति दीजिए कि संगठन को और मजबूत बना सकें और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन जाए। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव अग्निपरीक्षा है।

उन्होंने कहा कि जब मैं राजस्व मंत्री बना तो मैंने पहले दिन ही कहा कि मंत्री भ्रष्टाचारी नहीं होगा। राजस्व विभाग से भ्रष्टाचार दूर करने के लिए एक महीने में जो काम हमने किया वह जनता जान रही है। जनता को पता है कि राजस्व विभाग में ईमानदार मंत्री आया है।

उन्होंने कहा कि मेरे बिहार अध्यक्ष बनने से वैश्य समाज पिछड़ा, अति पिछड़ा सब खुश हैं. सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर हमलोग चलते हैं।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव हम लोगों के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। तेजस्वी का रोजगार का मुद्दा फेल हो गया। विधानमंडल के मानसून सत्र में महागठबंधन विशेष राज्य का दर्जा का मुद्दा उठाते रहा जबकि केंद्र सरकार बिहार की हर संभव सहायता कर रही है।

नीतीश कुमार लाखों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं इसलिए तेजस्वी का रोजगार दांव फेल कर गया। तेजस्वी रोजगार के नाम पर निगेटिव प्रोपेगेंडा चला रहे थे।
आरजेडी पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी महागठबंधन को सम्राट चौधरी का तेवर पता नहीं है। अभी वह अपनी पगड़ी उतारे हैं।अब वह मुक्त हो गए हैं। चुनाव से पहले अब महागठबंधन में सब की पगड़ी उतार देंगे। वह हमारे विधानमंडल दल के नेता और उप मुख्यमंत्री हैं। कैलाश पति मिश्र, सीपी ठाकुर, राधामोहन सिंह, नित्यानंद राय के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार में बीजेपी को सींचने का काम किया।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप