जदयू झारखंड में गठबंधन के तहत लड़ेगी चुनाव

अभिजीत पाण्डेय

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड झारखंड विधान सभा चुनाव में अपने 11 उम्मीदवार मैदान में उतारेगा।जेडीयू झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी।

झारखंड चुनाव को लेकर जेडीयू ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम के साथ शनिवार को बैठक हुई।जिसमें झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और चुनाव से जुड़ी हुई कई मसलों पर चर्चा हुई।

बैठक खत्म होने के बाद झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने जानकारी देते हुए झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बैठक में झारखंड विधान सभा चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची मुख्यमंत्री के सामने झारखंड प्रदेश नेतृत्व के तरफ से रखा गया है।

खीरू महतो ने इसके साथ ही कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जदयू किसके साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में जाएगा इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। उन्होंने बताया कि सीटों की संख्या कितनी होगी कितने उम्मीदवार इस चुनाव में पार्टी के तरफ से जाएंगे यह गठबंधन दलों की बैठक के बाद तय किया जाएगा। ऐसे पार्टी ने अपनी तरफ से 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रखी है।
खीरू महतो ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुर्मी समाज के 13 संगठनों ने आज अपनी विशेष मांग भी रखी है, जिसमें कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने की मांग भी है। वहीं, खीरू महतो ने झारखंड के वरिष्ठ नेता निर्दलीय विधायक सरयू राय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात पर कहा कि निर्दलीय विधायक सरयू राय को झारखंड का जदयू नेतृत्व संगठन में आने का निमंत्रण देता है सरयू राय अगर जदयू में आएंगे तो हम उनका स्वागत करते हैं।
खीरु महतो ने कहा कि प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में तालमेल नहीं होने के कारण ही बीजेपी की सरकार नहीं बनी थी। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को हमने स्पष्ट कहा है कि भागीदारी नहीं मिलेगी तो प्रदर्शन एनडीए का अच्छा नहीं होगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!