रांची कलस्टर को हरा कर पटना हुआ विजयी

राम विलास

राजगीर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर में आयोजित संभागीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल पांच मैचों का आयोजन किया गया। दिन का पहला मैच लड़कियों के 19 से कम आयुवर्ग में पटना और रांची के मध्य खेला गया, जिसमें पटना ने 05 के मुकाबले कुल 13 गोल करके जीत दर्ज करते हुए उक्त आयु वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।

इसी आयुवर्ग के दिन के दूसरे मुकाबले में कटिहार और वर्द्धमान के बीच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रहा। मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। इसी आयुवर्ग के रांची और कटिहार के बीच खेले गए मैच में रांची ने एक के मुकाबले तीन गोल से विजय दर्ज की। लड़कियों के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में पटना और रांची के मध्य हैंडबॉल खेला गया।

पटना ने यह मैच तीन के मुकाबले नौ गोल से जीत दर्ज किया। दिन के आखिरी मैच लड़कियों के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में पटना और रांची के बीच खेला गया। पटना ने रांची को दो के मुकाबले 5 गोल से हराया। निर्णायक की भूमिका में बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन पटना से विक्की कुमार के नेतृत्व में सात अन्य ऑफिशल्स ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुषमा वर्मा ने यह जानकारी दी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!