तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी (Veena Manvi) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वे बांकीपुर से जेजेडी की उम्मीदवार हैं. नामांकन के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।  सोमवार गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। इस मामले में तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।
आगे कहा, “यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे. बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है. हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।
 

दिल्ली में हैं तेज प्रताप यादव

 

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपना वीडियो बयान जारी करते हुए कहा है कि वे दिल्ली में हैं। वीणा मावनी की गिरफ्तारी को उन्होंने साजिश बताया है। तेज प्रपात ने कहा, “हम दिल्ली में हैं… हम जल्द बिहार आ रहे हैं। हम बिहार आएंगे तो सरकार का घेराव करेंगे. बांकीपुर की जनता सब कुछ देख रही है कि किस तरह से एक महिला के साथ अन्याय किया जा रहा है।  तेज प्रताप यादव ने कहा, “महिला के साथ जब अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। अब बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा. वीणा मानवी का पूरा दबदबा है, वह जीत रही हैं, इसलिए जानबूझकर उन्हें फंसाया गया है। तेज प्रताप यादव ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीणा मानवी तीन दिन से क्षेत्र में घूम रही थीं तो पुलिस क्यों नहीं आई? यह बड़ी साजिश है और किसकी साजिश है यह भी हम अच्छी तरह से जानते हैं। पटना आते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पर्दाफाश करेंगे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे