CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान

बिहार की एनडीए सरकार नौकरी और रोजगार का वादा करती रही है. चुनाव से पहले भी बड़े-बड़े वादे किए गए थे. अब बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बाद सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) मुख्यमंत्री बने हैं तो जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा, “बेरोजगारी के क्षेत्र में वो अच्छा काम कर रहे हैं और उन्होंने नौकरी देने की बात की है, चर्चा की है, तो केवल बात ही नहीं, पोस्टर पर नहीं, उसे धरातल पर उतारना चाहिए. लोगों को रोजगार मिलना चाहिए.”

 

 ‘रोजगार मिल जाएगा तो कमाएंगे-खाएंगे’

 

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “हमने तो लगातार कहा है कि युवाओं के लिए रोजगार होना चाहिए. जिस तरह से लोग बिहार में पलायन कर रहे हैं जो युवा पीढ़ी बाहर जा रही है और नशे का शिकार हो रही है, इन सब चीजों से बचने के लिए अगर उन्हें रोजगार मिल जाएगा तो उन्हें एक आधार मिल जाएगा तो वो कमाएंगे-खाएंगे… तो ये अच्छी बात है कि उन्हें रोजगार मिलना चाहिए. युवाओं को, महिलाओं को, सभी को…”

 

राहुल गांधी पर भी तेज प्रताप ने किया हमला

 

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव ने हमला किया. एक सवाल पर उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को भी कुर्सी का लालच धीरे-धीरे हो रहा है… खुद लालची होते जा रहे हैं. उनको खुद बिहार की गद्दी पर बैठने का मन कर रहा है जबकि वो दूसरे राज्य के हैं. बिना हेलमेट पहने दूसरे व्यक्ति की बुलेट गाड़ी चलाई… फिर कहां फेंक दिए… इनका यही सब काम है. गाना बजवा रहे थे डीजे पर… यही सब शौक है…”

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी