Delhi News : शिक्षक बच्चों को जीवन की चुनौतियों से लड़ने की सीख भी देता है : प्रो. नचिकेता सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल महाविद्यालय ( सांध्य) में हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को आज के दिन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा का काम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्तित्व का निर्माण करना होता है।इसीलिए शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए,बल्कि कक्षा के बाहर भी हमें नित्य सीखते और सिखाते रहना चाहिए। क्योंकि ऐसी शिक्षा पद्धति हमारे समूचे व्यक्तित्व का निर्माण करती है।जिससे समाज और राष्ट्र का निर्माण सुनिश्चित होता है। शिक्षक का काम बच्चों के अंदर विचारों को जबरदस्ती थोपना नहीं होता,बल्कि उनका काम विद्यार्थियों के अंदर जीवन में आए संघर्षों,और उससे उपजी परेशानियों से जूझने के जज्बे को पैदा करना भी होता है।इस कार्यक्रम की तारीफ़ करते हुए उन्होंने आगे कहा कि हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने खुद के जुटाए सीमित संसाधनों के बल पर अपने अध्यापकों के सम्मान में इतना अच्छा आयोजन किया।यह आयोजन बताता है कि इस विभाग के अध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच कितना गहरा संबंध है।

हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. सुमित्रा महरोल ने देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के स्त्री शिक्षा के योगदान को रेखांकित करते हुए बच्चों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।प्रो.अनिल राय ने आज के दिन डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को याद करते हुए कहा कि आज के दिन शिक्षकों को भी आत्म-मूल्यांकन करने की बहुत जरूरत है।डॉ.सुनीता खुराना ने पंडित रमाबाई को याद करते हुए शिक्षकों के दायित्वों को समझाया।
प्रो.अर्चना उपाध्याय ने शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच पुल का काम कर रही हिंदी के महत्व को सबके साथ साझा किया।वहीं डॉ अमित सिंह ने अपनी कविता की पंक्तियों के माध्यम से यह बताया कि शिक्षक हमेशा सीखता रहता है।यह सीखने की प्रक्रिया दोतरफा होनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में प्रो. सरिता, डॉ. सुनीता सक्सेना, डॉ. रीनू गुप्ता,डॉ. दीपिका वर्मा, सुश्री अंजू बाला,डॉ.अरुणा चौधरी ,डॉ. नीरज कुमार मिश्र आदि अन्य अध्यापकों के साथ हिंदी विभाग के तीनों वर्षों के विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का संचालन अक्षय और भानुप्रताप ने किया।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ