स्कूल में टीचर ने की सीएम नीतीश कुमार की ऐसी मिमिक्री, ठहाका मारकर हंस पड़े सभी

 पटना। बिहार में एक स्कूल टीचर का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें वो सीएम नीतीश कुमार की हूबहू नकल उतारते दिख रहे हैं। टीचर के हाव-भाव, बोलने का अंदाज़, सब कुछ नीतीश कुमार जैसा लग रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रखी है। लोग टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में टीचर, नीतीश कुमार के अंदाज़ में शिक्षकों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं- ‘आज आप सभी शिक्षक बंधू जो यहां उपस्थिति हुए, यह जानकार मुझे सबसे बड़ी खुशी हुई। लेकिन सबसे बड़ी खुशी की बात है कि अबतक हम लोग जो एक दूसरे से बंटे हुए थे, आज हम सब लोग फिर से एकत्रित हुए। चाहे वो हमारे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हों, मध्य विद्यालय के हों, हाई स्कूल के हों या फिर प्लस टू के, बहुत अच्छा लग रहा है। और ये पहले होता था क्या, बताइए।’
टीचर की बात सुनकर वहां मौजूद बाकी शिक्षक ठहाका मारकर हंस पड़ते हैं। इसके बाद टीचर आगे कहते हैं- ‘अब सब लोग साथ आ गए हैं। ये कितनी खुशी की बात है। और तो और देखिए महिलाएं भी हैं।’ इसपर महिला शिक्षिकाएं भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती।
वैसे तो बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव जैसे नेताओं की नकल करने वाले कई कलाकार हैं, लेकिन इस टीचर ने अपने अनोखे अंदाज़ से सबको पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है और ये टीचर किस स्कूल में पढ़ाते हैं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग टीचर की मिमिक्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें आगाह कर रहे हैं कि कहीं उन्हें इस वजह से नोटिस न मिल जाए।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    • By TN15
    • August 27, 2026
    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प