घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज, नौ मार्च से चलेगा अभियान

एसीएफ में पहली बार 20 फीसदी आबादी की होगी स्क्रीनिंग

द न्यूज 15 
नोएडा। जनपद में टीबी रोगियों को खोजने के लिए नौ मार्च से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर में टीबी रोगी खोजेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. शिरीश जैन ने दी।
डा. जैन ने बताया- शासन के निर्देश पर जनपद में इस बार अभियान के दौरान 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। अब तक एसीएफ के दौरान केवल 10 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जाती थी। अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) वेद ब्रत सिंह ने सूबे के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और जिला क्षय रोग अधिकारियों को पत्र भेजकर दिशा निर्देश जारी किये हैं। अभियान के दौरान 10 कार्य दिवस होंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया-राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशानुसार लैब टेक्नीशियन और एसटीएलएस स्पुटम (बलगम) की जांच माइक्रोस्कॉपी, ट्रूनेट या सीबीनॉट मशीन से करेंगे। यदि किसी व्यक्ति में टीबी के जीवाणु की पुष्टि होती है तो उसकी ब्लड शुगर, यूडीएसटी और एचआईवी की जांच कर सूचना निक्षय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पुष्टि होने के 48 घंटे में रोगी का उपचार शुरू कराते हुए निक्षय पोषणा योजना से लिंक किया जाएगा ताकि रोगी को बेहतर पोषण के लिए दी जाने वाले पांच सौ रुपए की राशि समय से मिल सके।
उन्होंने बताया- एसीएफ के दौरान क्षय रोगियों की तलाश के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पोलियो वाल‌ंटियर्स की मदद ली जाएगी। इसके लिए अभियान शुरू होने से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्र‌शिक्षण में टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि घर-घर जाकर वह किस तरह से अपना परिचय देंगे और यह पूछेंगे कि परिवार के किसी सदस्य को 15 दिन से अधिक खांसी, खांसी के साथ बलगम या खून आना, अचानक वजन कम होना या फिर बुखार रहने जैसी शिकायत तो नहीं है। यदि किसी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण होंगे तो उसके बलगम की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा- टीबी का संक्रमण रोकने के लिए मरीजों की जल्दी पहचान और जल्दी उपचार शुरू होना जरूरी है। उन्होंने-बताया वर्तमान में जनपद में टीबी के 4918 मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

ऋषी तिवारी   दिल्ली का जंतर-मंतर आज शनिवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

  • By TN15
  • June 5, 2026
के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

  • By TN15
  • June 5, 2026
US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले – ‘मेरे मन में PM मोदी के लिए…’

  • By TN15
  • June 5, 2026
BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले – ‘मेरे मन में PM मोदी के लिए…’

नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

  • By TN15
  • June 5, 2026
नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा