यूक्रेन की महिलाओं को टिंडर पर मैसेज भेज रहे रूसी सैनिक  ‘मिलने आ जाओ’ 

नई दिल्ली (एजेंसी)। आखिरकार रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर दिया है और उसके सैनिक पहले से ही यूक्रेन के अलगाववादी इलाकों में पहुंच चुके हैं। इसी बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। रूस के सैनिक यूक्रेन की महिलाओं को डेटिंग ऐप टिंडर पर मैसेज कर रहे हैं और उन्हें बुला रहे हैं। इसका खुलासा यूक्रेन की एक महिला ने किया है। इतना ही नहीं महिला ने बकायदा स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
दरअसल, यूक्रेन पर हमले के ऐलान के तुरंत बाद रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। इसी बीच इस महिला का यह दावा दुनियाभर के समाचार सर्विसेज में सनसनी बन गया है। ‘द सन’ ने इस महिला से बात भी की है और महिला ने इस बारे में ब्यौरा देते हुए बताया कि उसका नाम डैशा सिनेलनिकोवा है। महिला ने बताया कि एक रूसी सैनिक ने उन्हें टिंडर पर फ्लर्ट करने के उद्देश्य से मैसेज किया है, इसके बाद दोनों की चैट भी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने देखा कि उसे मैसेज आया हुआ है। जब उसने अपना फोन देखा तो टिंडर पर यह मैसेज था। आंद्रेई नमक रूसी सैनिक के हेलो का जवाब देते हुए महिला ने सैनिक की लोकेशन पूछी तो उसने बताया कि वह Kharkiv से 80 किमी दूरी पर है, जबकि महिला की लोकेशन Kharkiv थी। इसके बाद महिला ने पूछा कि क्या आप हमसे मिलने की योजना बना रहे हैं तो आंद्रेई ने हां में जवाब दिया।
इतना ही नहीं महिला ने यह भी बताया कि टिंडर पर एक नहीं बल्कि तमाम रूसी सैनिकों के मैसेज आ रहे हैं। प्रोफाइल में रूस की सेना की वर्दी पहने हुए लोग दिखाई दिए। महिला ने इनके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इस महिला के अलावा भी कई महिलाओं के पास रूसी सैनिकों के मैसेज आ रहे हैं और वे फ्लर्ट कर रहे हैं। कई सैनिकों ने कथित तौर पर अपने पदों की जानकारी भी अपनी तस्वीरों के साथ महिलाओं को भेजी है।
इस बात का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि महिलाओं ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। महिला ने बताया कि एक सैनिक ने तो अपनी पिस्टल के साथ बेड पर लेटकर अपनी तस्वीर भेजी है। फिलहाल महिला ने यह भी बताया कि कोई भी सैनिकों से मिलने नहीं गया है क्योंकि वे यहां हमारे दुश्मन बनकर आए हैं। जैसे ही यह खबर और स्क्रीनशॉट वायरल हुआ लोग रूसी सैनिकों के मजे भी लेने लगे हैं।

Related Posts

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

Continue reading
DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA