मोबाइल चोरी के आरोप में तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधा और डंडा टूटने तक पीटते रहे

 समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा गया। तालिबानी सजा का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी युवकों की पहचान सोनू कुमार और मो. गुलाब के रूप में की गई है। वहीं, पीड़ित का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है। युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मामला सिंघिया थाना क्षेत्र का है। मामले के संबंध में बताया जाता है कि सोनू कुमार नाम के युवक का मोबाइल गायब हो गया था। अगरौल गांव के रहने वाले सिद्धार्थ कुमार का पहले से सोनू के घर पर आना-जाना था। सिद्धार्थ पर मोबाइल चोरी करने के शक हुआ तो आरोपियों ने शक के आधार पर सिद्धार्थ के गांव अगरौल पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद सिंघिया थाने की पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। दोनों आरोपी फरार हैं और खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
वायरल वीडियो में फोन चोरी का आरोपी पेड़ से बंधा दिख रहा है। वहीं, सोनू और गुलाब डंडे से पीट रहे हैं। आरोपी पूरी ताकत के साथ सिद्धार्थ को मार रहे हैं। इस बीच उनका डंडा भी टूट जाता है और वह टूटे डंडे सी ही सिद्धार्थ को पीटते रहते हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें रोकने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी नहीं रुकते और सिद्धार्थ को पीटते रहते हैं।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?