मधुबनी की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग

-पास खड़ी कई बकरियां और जेसीबी जलकर राख

संवाददाता। मधुबनी।

बिहार के मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के जिबछ चौक और हेरिटेज हॉस्पीटल के पास स्थित सुनील लाल कर्ण की एक मोमबत्ती फैक्ट्री में शनिवार (6 अक्टूबर) दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई. घटना में फैक्ट्री में रखी तकरीबन दर्जन भर बकरियां और पास खड़ी जेसीबी जलकर राख हो गई. वहीं फैक्ट्री में आग लग जाने की सूचना फोन से देने पर पुलिस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. अग्निशमन गाड़ी के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
घटना में जेसीबी और मोमबत्ती फैक्ट्री सहित तकरीबन 40 से 50 लाख की संपत्ति राख हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने खाली कराकर यातायात चालू करवाया. जानकारी के अनुसार रहिका थाना क्षेत्र के जिबछ चौक के निकट स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसी बीच फैक्ट्री के मालिक सुनील कुमार एवं अन्य लोगों ने डायल 112 एवं रहिका थाना को फोन कर इसकी सूचना दी.
जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने पास खड़े एक जेसीबी को भी अपनी चपेट में ले लिया. लोगों के मुताबिक पास खड़ा जेसीबी रहिका थाना क्षेत्र के भदुली गांव के हरिश्चंद्र कुमार का था. आग में टिन के बने मोमबत्ती फैक्ट्री और उसमे बंधी तकरीबन दर्जन भर बकरी और जेसीबी जलकर राख हो गई. वहीं अग्निशमन दस्ता की तीन टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रण किया. मोमबती फैक्ट्री के मालिक सुनील लाल कर्ण के भाई लक्ष्मी लाल कर्ण ने बताया की खाना बनाने के दौरान फैक्ट्री में आग लग गई.
उन्होंने बताया की जिस समय फैक्ट्री में आग लगी, उस समय फैक्ट्री मे मोमबती का निर्माण हो रहा था और दो व्यक्ति फैक्ट्री के अंदर थे. फैक्ट्री में आग लगी देख दोनों व्यक्ति जान बचाकर निकलने में सफल रहे. प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सूचना देने पर एक घंटे बाद पहले रहिका थाना की पुलिस फिर अग्निशमन विभाग की दमकल वाली गाड़ी पहुंची. जिस कारण करीब करीब सब कुछ जलकर राख हो गया.

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे