कोविड काल में टीबी व अन्य बीमारियों से ग्रसित बरतें खास सावधानी : डा. जैन

 द न्यूज 15 
नोएडा। कड़ाके की सर्दी का मौसम, कोहरा और उस पर कोविड संक्रमण, यह वातावरण स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है । ऐसे मौसम में स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार होने का डर बना रहता है। इस लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है खास तौर पर मधुमेह, टीबी और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रसित (कोमोर्बिड) लोगों को। यह बात जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीश जैन ने कहीं।डा. जैन ने कहा – जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में टीबी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा – मधुमेह और टीबी जैसी बीमारियां होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और ऐसे लोगों को कोई भी संक्रमण आसानी से अपनी गिरफ्त में ले लेता है। बेहतर प्रतिरोधक क्षमता के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। घर में बना खाना ही खाएं। हरी सब्जियां, सलाद और दालों को अपने खानपान में नियमित रूप से शामिल करें और बाहर निकलने से बचें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। अच्छी तरह से मॉस्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न  जाएं। सेनिटाइजर अपने साथ रखें और घर में साबुन-पानी से अपने हाथों को 40 सेकंड तक अच्छी तरह से धुलें ।टीबी रोगी न छोड़ें अधूरा इलाजडा. जैन ने कहा – इस समय टीबी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान रखें लापरवाही में इलाज बीच में न छूट जाए। उन्होंने जनपद के सभी टीबी रोगियों से अपील की है कि वह किसी भी स्थिति  में इलाज अधूरा न  छोड़ें। टीबी का अधूरा इलाज गंभीर बना सकता है। उपचार शुरू होने पर उसे बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। पूरा इलाज कराने और सही पोषण से टीबी रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है।लक्षण नजर आने पर कोविड जांच जरूर कराएंजिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा – वैसे तो इस मौसम में खांसी-जुकाम, बुखार होना आम बात है,लेकिन इन्हें सामान्य मानकर स्वयं उपचार करते रहना ठीक नहीं है। बेहतर हो कि  कोविड जांच करा लें और फिर रिपोर्ट के अनुरूप व्यवहार करें।  कोविड पॉजिटिव हो गए हैं तो परिवार के अन्य सदस्यों के बचाव के लिए उनसे दूर रहें। अपने कपड़े आदि अलग रखें और चिकित्सक की सलाह पर ही उपचार लें।टीबी के लक्षणडा. जैन ने कहा यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी रहती है, खांसी में बलगम के साथ खून आता है, बुखार रहता है, वजन कम हो रहा हो, रात में सोते समय पसीना आता हो, तो यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करा सकते हैं। टीबी की जांच और उपचार निशुल्क होता है।

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा