कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने का लें संकल्प : सुरेंद्र कुमार सिंह

दिल्ली भाजपा के नेता सुरेंद्र कुमार सिंह ने कृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग जन्माष्टमी पर संकल्प लें कि जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है उसी तरह से मथुरा में भी कृष्ण मंदिर बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान ने त्रेता युग में राम के रूप में जब अयोध्या में अवतार लिया तो वहां पर राम मंदिर का निर्माण चल रहा है ऐसे ही भगवान ने द्वापर युग में जब मथुरा में कृष्ण के रूप में अवतार लिया है तो यहां पर कृष्ण मंदिर बनना चाहिए।

सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण ने बाल्याकाल से लेकर अंतिम समय तक समाज की गंदगी को दूर किया। जहां उन्होंने दुराचारी अपने मामा का वध कर मथुरा की जनता को राहत दिलाई वहीं महाभारत में पांडवों का साथ देकर अधर्म के रास्ते पर चल रहे कौरवों को सबक भी सिखाया। उन्होंने कहा कि भाजपा भी राम और कृष्ण के दिखाये मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत सनातन धर्म को अपनाकर ही आगे बढ़ा है। हमारे देश की संस्कृति हिन्दू धर्म की रही है। हिन्दू धर्म में ही भगवान ने अवतार लिया है।

सुरेंन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि वामपंथियों और कांग्रेसियों ने धर्मनिरपेक्षता की आड़ मे हिन्दू धर्म का बहुत नुकसान किया है। कांग्रेस के राज में हिन्दू त्योहारों पर छुट्टी भी नहीं मिलती थी। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हिन्दूओं की भावनाओं को समझा गया है और देश में हिन्दू पूरी निष्ठा से अपने तीज त्योहार मना रहे हैं। उन्होेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश के हिन्दू धर्मस्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूलखर्ची के सारे रिकार्ड तोड़ दिए जनता को उपदेश…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!