उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

ऋषि तिवारी
नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने सेक्टर 51 में एक भव्य प्रादेशिक व्यापारिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया औरइस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 28 जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्षा बिमला बाथम, पुलिस एडिशनल कमिश्नर शिवहरि मीणा, डीसीपी रामबदन सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता दीपक विग और कैलाश हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने बताया कि यह समारोह प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। डॉ. महेश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण “भामाशाह सम्मान 2024” था, जिसमें प्रदेश के 10 सर्वश्रेष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्व.बीपी अग्रवाल, स्वर्गीय अशोक बंसल, डॉ. पल्लवी शर्मा, राजेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र चौहान, मुकेश गुप्ता, गौरव छाबड़ा, अमरजीत सिंह रामा और राहुल गुप्ता शामिल थे।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में व्यापारियों की भूमिका अहम है। सरकार डिजिटल इंडिया के माध्यम से व्यापारियों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल आपकी आवाज बनेगा। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए कम से कम एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा करवाएंगे और परिवार के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान की मांग करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों ने दिन-रात मेहनत की।

  • Related Posts

    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे सोनम वांगचुक…

    Continue reading
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस