प्रसव के दौरान महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर आरोप

राकेश कुमार पांडेय | मधुबन

मधुबन थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौकी के समीप स्थित ओम हॉस्पिटल में रविवार को प्रसव के दौरान बंजरिया ग्राम निवासी मंटू ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी सुधा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सुधा को सामान्य प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया, जिसके दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही बरती और मृतिका के परिजनों को समय रहते कोई जानकारी नहीं दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुबन क्षेत्र में अवैध निजी नर्सिंग होम की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इन अस्पतालों में लगातार मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन संचालक पैसों के बल पर मामलों को रफा-दफा कर ल…
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

राजापाकर – बिदुपुर बाजार स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को विद्यालय के सहयोग से जनप्रतिनिधियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी और पंचायत समिति सदस्या श्रीमती पुष्पा कुमारी थीं। इनके साथ 20 सूत्री सदस्य डॉ. संजीव कुमार निराला और समाजसेवी राज किशोर सिंह भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और टीम भावना का विकास होता है। मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री हीरालाल पांडे के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ था, जिसमें अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की छात्राओं ने क्रिकेट, बॉल थ्रो, लंबी कूद, दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और साइकिलिंग जैसे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में प्रधानाध्यापक एवं मुख्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला