अब हिन्दुओं को लामबंद करने को मंदिरों और पुजारियों को सुविधाएं देगी बीजेपी 

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मंदिर प्रकोष्ठ के तहत हुए नवरात्र महोत्सव के समापन कार्यक्रम में जुटी ब्राह्मणों और संतों की भारी भीड़,  सत्य और सनातन के लिए संघर्ष करती है बीजेपी  : महामंडलेश्वर नवल किशोर महाराज, मंदिर और संस्कारों के बिना नहीं हो सकती संस्कृति की बात : मीनाक्षी लेखी, मंदिरों के पुजारियों के लिए मानदेय की व्यवस्था के साथ ही मेट्रो बस जैसे यातायात साधनों में आरक्षित हों दो सीटें : करनैल सिंह, राम का मजाक उड़ाने वालों का अस्तित्व है संकट में : आदेश गुप्ता 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई बीजेपी ने अब हिंदुओं के एकजुट करने के लिए देश के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों को सुविधाएं और पुजारियों को मानदेय देने की की रणनीति बनाई है। बीजेपी इसकी शुरुआत संगठन में अलग से मंदिर प्रकोष्ठ बनाकर कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतक उत्सव में पहुंची ब्रहमणों, संतों की भारी भीड़ बीजेपी के इस अभियान को आगे बढ़ाती हुई दिखी। हिन्दू नव वर्ष पर आयोजित इस उत्सव में नवरात्र का समापन समारोह विधिवत रूप से कन्या पूजन के साथ हुआ। इस मौके पर पहुंचे महामंडलेश्वर का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतों ने भी केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मंदिर प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी को हिन्दुओं की हितैषी पार्टी बताया गया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर नवल किशोर महाराज ने कहा कि बीजेपी सत्य और सनातन के लिए संघर्ष करती है। मंदिर और पुजारियों के लिए बीजेपी ही सोच सकती है। दशकों तक सत्ता पर काबिज रहे दलों ने हमारी कोइ चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि हर मंदिर में धर्म की शिक्षा दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मंदिर और संस्कारों के बिना संस्कृति की बात नहीं हो सकती है। श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने महंत के मंदिरों में धर्म की शिक्षा देने के सुझाव का समर्थन करते हुए कहा कि धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ यहां स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र भी शुरू किये जा सकते हैं।
दरअसल बीजेपी ने मंदिर प्रकोष्ठ का गठन करीब तीन महीने पहले ही किया है। दिल्ली मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह दिल्ली के हर मंदिरों से सम्पर्क कर पुजारियों को जोड़ रहे हैं। दिल्ली मंदिर प्रकोष्ठ अब तक करीब दो लाख ब्राह्मणों और पुजारियों को जोड़ चुकी है। मंदिर प्रकोष्ठ संयोजक करनैल सिंह ने इस मौके पर पुजारियों के मानदेय के साथ-साथ और भी कई मांगों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि ,मंदिरों के पुजारियों के लिए मानदेय की व्यवस्था के साथ ही मेट्रो बस जैसे यातायात साधनों में दो सीटें आरक्षित होनी चाहिए।
इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा… लेकिन केजरीवाल मुल्ला मोलवियों की गोद में बैठा है।
उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल पुजारियों और मंदिरों के लिए कुछ नहीं करते। द कश्मीर फाइल्स फिल्म का सदन में मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में अब मुस्लिम तुष्टिकरण सहन नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे आज उनका अस्तित्व संकट में है। जो मंदिर के विरोध में थे आज उनके चेहरे का रंग उड़ा हुआ है।
दरअसल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पुजारियों, संतों और ब्राह्मणों की यह भीड़ बीजेपी की एक नई ताकत के रूप में देखी जा रही है। अयोधा में श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ होने के बाद भाजपा की रणनीति केवल मथुरा और काशी तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश के हर मंदिर को सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाने पर काम हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में मंदिर प्रकोष्ठ की सफलता के बाद देश भर के मंदिर हिन्दू जन जागरण का केंद्र बन जाएं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंदिरों के पुजारियों के साथ ही स्थानीय लोग पधारे थे।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!