तो सक्रिय राजनीति में आएंगे राबर्ट वाड्रा !

द न्यूज 15  

इंदौर।  कांग्रेस में प्रियंका गांधी तो तो अपना वजूद ही है साथ ही भले ही उनके पति राबर्ट वाड्रा सक्रिय राजनीति में न हों पर वह राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चित रहते हैं। मध्य प्रदेश में दिये गये एक साक्षात्कार में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद ने ईवएम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि लोग चाहेंगे तो वह सक्रिय राजनीति में आने को तैयार हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि सियासत में उतरकर वह जनता की ‘बड़े पैमाने पर’ सेवा कर सकते हैं।
उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वाड्रा ने कहा, ‘मैं 10 साल से ज्यादा वक्त से सेवा के कार्यों में लगा हूं और आगे भी चलते रहेंगे। चाहे जितना भी समय लगे और भले ही मैं राजनीति में आऊं या नहीं, मैं लोगों की सेवा तो कर ही रहा हूं।’
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘देखते हैं कि आगे क्या होता है। हम हर रोज परिवार में बात करते हैं कि आज कैसी राजनीति हो रही है और देश कैसे बदल रहा है।’ उन्होंने देश के सियासी परिदृश्य के संदर्भ में कहा कि मौजूदा हालात देखकर उन्हें ‘घबराहट’ होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज मीडिया असलियत बताने में डरता है। ‘ये सारी चीजें लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हैं। ये चीजें देश को आगे नहीं, बल्कि पीछे ही ले जाएंगी।’
उन्होंने कहा, ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर आम लोगों के मन में जो संदेह हैं, अगर वे दूर कर दिए जाएं तो देश में चुनावी नतीजे बहुत अलग दिखाई देंगे।’ उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरते हुए कहा कि कोविड-19 के भीषण प्रकोप के वक्त देश में एकाएक तालाबंदी लागू कर दी गई थी और इन दिनों बेरोजगारी बढ़ रही है।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!