Adani-Hindenbug मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐक्शन, जांच के लिए बनाई कमेटी, SEBI की जांच रहेगी जारी

Adani Group पर आई Hindenburg रिपोर्ट से जुड़ी सुनवाई पर CJI DY Chandrachud ने SEBI को अपनी जांच जारी रखने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च पर लगी याचिका पर फैसला सुनाया

Hindenburg- Adani: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर भारतीय अरबपति गौतम अडानी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच करने के लिए एक 6 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया है। इसके साथ ही सेबी (SEBI) को गड़बड़ी जांच जारी रखने का भी आदेश दिया है।

कोर्ट में दायर याचिकाओं में मांग की गई थी अडानी मामले में जांच हो। इसके साथ ही इन याचिकाओं में कहा गया था कि अडानी के शेयर गिरने और निवेशकों को हुए नुकसान के मामले में hindenburg के मालिक की जांच हो। सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में जांच होने की बात भी इन याचिकाओं में कही गई थी।

बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने सुनवाई के बाद फाइनेंशियल सेक्टर में अनियमितताओं को रोकने के लिए सरकार से जवाब मांगा था। केंद्र सरकार ने कहा कि वो इस मामले में जांच कर रही है। जबकि कोर्ट में सेबी ने अपने जवाब में कहा कि उसने मार्केट में स्थिरता लाने और निवेशकों की पूंजी बचाने के लिए जो भी तरीके मौजूद हैं, उसका इस्तेमाल किया।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रडूड़ (DY Chandrachud) ने सेबी की जांच जारी रखने का भी निर्देश दिया। SEBI स्टॉक मार्केट में मैनिपुलेशन की जांच करेगी। और अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। सेबी यह जांच करेगी कि किस तरह अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद शेयर बाजार में बड़ा उथल-पुथल हुआ।

सुप्रीम कोर्ट ने किया 6 सदस्य वाली कमेटी का गठन

एक्सपर्ट कमेटी जिसका गठन सुप्रीम कोर्ट कर रही है वो सेबी की शक्तियों का अतिक्रमण नहीं करेगी। यह कमेटी 2 महीने में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। भारतीय निवेशकों को मार्केट की उथल-पुथल को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई विशेषज्ञ कमेटी में 6 सदस्य होंगे। इस कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज जस्टिस एएम सप्रे होंगे। इसके अलावा इस कमेटी में ओपी भट्ट, जस्टिस जेपी देवधर, केवी कामत, नन्दन नीलेकेनी और सोमशेखर सुंदरेशन भी शामिल होंगे।

  • Related Posts

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका लग…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के एकतरफा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी