याचिकाकर्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने ठोका 7000 रुपए का जुर्माना!

याचिकाकर्ता ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के महाराष्ट्र दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन की जांच की मांग वाली जनहित याचिका दायर की थी

नई दिल्ली। कुछ लोगों का बस यही काम रह गया है कि पीआईएल दायर कर सस्ती लोकप्रियता बटोरते रहो। मुख्य न्यायाधीश इस मामले पर सख्त हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता पर ₹7,000 का जुर्माना लगाया है।

दरअसल  मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई के महाराष्ट्र दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन की जांच की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। सीजेआई गवई और जस्टिस ए.जी. मसीह की बेंच ने इस याचिका को “सस्ती लोकप्रियता” हासिल करने की कोशिश करार देते हुए खारिज कर दिया। बेंच ने कहा कि यह मामला तूल देने योग्य नहीं है और इसे अनावश्यक रूप से बड़ा किया गया।

यह मामला 18 मई 2025 को सीजेआई गवई के महाराष्ट्र दौरे से जुड़ा है, जब वे बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा द्वारा आयोजित एक समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त के अनुपस्थित रहने पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का मुद्दा उठा था। सीजेआई गवई ने इसे “मामूली मुद्दा” बताते हुए कहा था कि संबंधित अधिकारियों ने माफी मांग ली है और इसे बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देखा जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने इस घटना के बाद सीजेआई को “स्थायी राज्य अतिथि” का दर्जा दिया और भविष्य में प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या