सुपौल: बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सुपौल। बसन्तपुर प्रखंड अंतर्गत संस्कृत निर्मली स्थित बुजुर्ग संसाधन केंद्र में बुजुर्गों के लिए बहु विशेष स्वास्थ्य जांच  शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के सक्षम परियोजना के तहत आयोजित शिविर में आंख, हड्डी, जेनरल फिजिसियन, फिजियो सहित अन्य बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा क्षेत्र के प्रतापगंज, राघोपुर, बसन्तपुर एवं छातापुर के नौ पंचायतों के बुजुर्गों की जांचकर निःशुल्क दवाई एवं उचित परामर्श दिया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. सज्जाद अली, डॉ. एम रहमान, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रूबाना यासमीन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिभूषण चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नवल किशोर कुमार चौधरी ने बुजुर्ग मरीजों को सेवा दी। संस्था के पदाधिकारी राकेश क्षत्रिय ने बताया कि विभिन्न बीमारियों से संबंधित बुजुर्गों मरीजों की जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाई दी गई। उन्होंने बताया कि 350 से अधिक बुजुर्ग मरीज की जांचकर निःशुल्क दवाई दी गई। शिविर के संचालन में ज्योतिष कुमार झा, राकेश कुमार, जितेंद्र झा, राजकुमार मिश्र, नूर आलम,  रूपेश कुमार मंडल, प्रकाश कुमार, दिनेश ठाकुर, रूपेश कुमार मेहता, जगदीश पंडित, मो., हाशिम, दिनेश चौपाल, प्रवीण कुमार आदि का सहयोग रहा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश