आशा नगर और संत जेवियर स्कूल रोड में महीनों का जल जमाव खत्म करना हमारे लिए चुनौती: गरिमा

महापौर के सख्त रुख अपनाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने शुरू कराई मोटर पंप से जल निकासी, महापौर बोलीं जल जमाव वाली सड़क के लो लैंड होने से चेंबर के माध्यम से जोड़ा जाएगा रोड के दोनों तरफ के नाले 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि हजारों की लागत से कच्चा नाला काटकर दर्जनों ह्युम पाइप लगाने के बावजूद आशा नगर और संत जेवियर्स प्लस टू स्कूल रोड में महीनों से जल जमाव की समस्या नगर निगम प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के कनीय अभियंता सुजय सुमन और वार्ड 20 के स्थानीय नगर पार्षद दीपक कुमार को बताया कि करीब 200 मीटर से भी अधिक लंबाई वाली सड़क की स्थिति लो लैंड वाली होने से जल जमाव की समस्या खत्म नहीं हो रही है। श्रीमती सिकारिया अविलंब मोटर पंप से पहले पानी निकालने का निर्देश दिया। इसके बाद लो लैंड वाली सड़क पर चेंबर बनाने की पारित योजना पर अमल करते हुए सड़क पर जल जमाव खत्म करने के स्थाई समाधान के लिए उक्त चेंबर के माध्यम से रोड के पूर्वी किनारे पर बन रहे आरसीसी नाले को सड़क के पश्चिमी छोर पर पूर्व से निर्मित नाले से जोड़ने का निर्देश दिया। स्थल निरीक्षण के बाद महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि स्थानीय लोगों की परेशानी खत्म करने और सड़क पर जल रोकने के लिए सुगम जल निकासी और नाला निर्माण का काम किया जा रहा है।

  • Related Posts

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक…

    Continue reading
    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

    • By TN15
    • July 13, 2026
    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

    यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

    • By TN15
    • July 13, 2026
    यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

    ‘मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल…जंग और जंक की बढ़ी समस्या’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

    • By TN15
    • July 13, 2026
    ‘मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल…जंग और जंक की बढ़ी समस्या’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

    INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की ‘ऐतिहासिक’ जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला   

    • By TN15
    • July 13, 2026
    INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की ‘ऐतिहासिक’ जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला   

    एथेनॉल पेट्रोल में होता है ‘गन्ने का रस’? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई

    • By TN15
    • July 13, 2026
    एथेनॉल पेट्रोल में होता है ‘गन्ने का रस’? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई

    मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, ‘एक-एक दरवाजे पर…’

    • By TN15
    • July 13, 2026
    मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, ‘एक-एक दरवाजे पर…’