पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सनी देओल! 

बॉलीवुड स्टार सनी देओल रेयर ही अपनी पत्नी संग पब्लिकली स्पॉट हुए हैं। वहीं मंगलवार की सुबह गदर एक्टर को पत्नी पूजा देओल संग एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान कपल काफी हैप्पी मूड में नजर आ रहे थे। हालांकि उनकी पत्नी कैमरे से बचते हुए नजर आईं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पत्नी पूजा संग एयरपोर्ट पर दिखे सनी देओल

वायरल हो रही तस्वीरों में सनी देओल अपनी लग्जरी कार से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉर्डर 2 एक्टर ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू डेनिम जींस, व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं उन्होंने हाथ में एक छोटा सा ट्रैवल बैग भी कैरी किया हुआ था। सनी की पत्नी पूजा देओल सालों से लाइमलाइट से दूर रही हैं वहीं मंगलवार की सुबह एक्टर संग उनकी पत्नी पूजा को देखते ही पैप्स ने भी उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। पूजा इस दौरान बेज शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ सिंपल और एलिगेंट लुक में दिखीं. उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ था और उनका मेकअप भी मिनिमल ही था।

एयरपोर्ट पर सनी पैप्स को देखकर मुस्कुराते हुए पहले एयरपोर्ट सिक्योरिटी एंट्री की ओर तेजी से बढ़े और फिर उन्होंने वहां पर अपनी पत्नी का इंतजार भी किया। जैसे ही पूजा सिक्योरिटी चेक एरिया में पहुंचीं, सनी ने उन्हें आगे जाने दिया और खुद उनके पीछे-पीछे चलने लगे।

बेटे की शादी में ही पब्लिकली साथ दिखे थे सनी और पूजा

बता दें कि सनी देओल ने 1980 के दशक में पूजा देओल से शादी की थी। ये जोड़ी अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं। उनके बेटे करण देओल की शादी में ही ये जोड़ी पब्लिकली साथ नजर आई थी। इसके अलावा वे कभी भी पब्लिकली एक साथ नजर नहीं आए हैं. बता दें कि देओल परिवार की महिलाएं दशकों से लाइमलाइट से दूर और मीडिया की नजरों से दूर रही हैं। सनी के दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने भी सालों से मीडिया से काफी हद तक दूरी बनाए रखी है, वहीं सनी की बहनें विजेता देओल और अजिता देओल भी लाइमलाइट से दूर रही हैं और पब्लिकली उनकी तस्वीरें या चर्चाएं बहुत कम ही देखने को मिलती हैं।

सनी देओल करियर

सनी देओल की बात करें तो, अभिनेता चार दशकों से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्शन हीरो में से एक हैं। घायल, दामिनी, बॉर्डर, गदर, इंडियन और जीत जैसी फिल्मों से लेकर बॉर्जर 2 की सफलता तक, अभिनेता ने हर पीढ़ी के फैंस के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की है. वह अब अपनी अपकमिंग फिल्मों लाहौर 1947, रामायण और गबरू के लिए तैयारी कर रहे हैं।
  • Related Posts

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

    Continue reading
    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!