मुरैना में सुखोई-30 में और मिराज 2000 क्रैश, भरतपुर में भी विमान हादसा

मुरैना   में जो प्लेन क्रैश हुए हैं, उनके पायलट्स को ट्रेस कर लिया गया है, उन्हें ग्वालियर लाया गया है, ये दोनों घायल हैं 

जयपुर/ग्वालियर। शनिवार का दिन वायुसेना के लिए बुरा साबित हुआ है। मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को एयरफोर्स के दो विमान क्रैश हो गये। इंडियन एयरफोर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये दोनों विमान सुखोई-३० और मिराज-२००० हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुरैना से अभ्यास के लिए उड़ान भरने वाले ये दोनों विमान आपस में टकरा गये, लेकिन डिफेंस सूत्रों का कहना है कि यह अभी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। उधर राजस्थान के भरतपुर में एक विमान क्रैश होने की खबर भी सामने आई है।
इंडियन एयरफोर्स सूत्रों ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या दोनों विमान हवा में टकराये हैं या नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी  के अनुसार सुखोई-३० में दो पायलट थे, जबकि मिराज-२००० में एक पायलट था। मुरैना के डीएम ने जानकारी दी है कि हादसे वाली जगह के पास से दो पायलट्स को रेस्क्यू किया गया है। ये दोनों पायलट घायल हैं उन्हें ग्वालियर शिफ्ट किया गया है। तीसरे पायलट्स को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन और डिफेंस की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रक्षा मंत्री को दी गई जानकारी

डिफेंस सूत्रों ने बताया कि मुरैना के पास हुए हादसे की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस मामले को लेकर सीडीएस जनरल  अनिल चौहान और वायुसेना चीफ वीआर चौधरी से टच में हैं। हादसे को लेकर डिटेल्स जुटाई जा रही हैं। डिफेंस सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हादसे के बारे में एयर चीफ ने जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने उनसे वायुसेना के पालट्स के बारे में जानकारी ली।

भरतपुर में भी प्लेन क्रैश

उधर राजस्थान के भरतपुर में एक विमान क्रैश हुआ है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस विमान को वायुसेना का फाइटर जेट बताया जा रहा है लेकिन भरतपुर के डीसी आलोक रंजन ने इसे चार्टर्ड विमान बताया है। जानकारी के अनुसार भरतपुर में यह विमान जिले के पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास गिरा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान में हवा में ही आग लग गई थी। विमान हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत
    • TN15TN15
    • July 25, 2025

    जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की…

    Continue reading
    आखिर किस कारण हुआ अहमदाबाद हादसा!
    • TN15TN15
    • June 14, 2025

    अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026