बिहार दिवस समारोह में खूब पसंद की गई सुजनी, कसीदा और लहठी कला

 महिला विकास निगम के पवेलियन में खूब उमड़ी भीड़

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

महिला विकास निगम के पवेलियन में लहठी और सुजनी-कसीदा कला की चादर, दुपट्टा, टेबल क्लॉथ लोग अपने ऑर्डर पर बनवा रहे थे। पहली बार सुजनी-कसीदा का लाइव डेमो यहां देखने को मिला। महिलाओं ने आर्डर देकर अपनी पसंद की लहठी बनवाई।

महिला विकास निगम की इस अनोखी पहल के जरिए कोशिश की गई कि इन कलाओं को लेकर आम जनमानस में जागरूकता बढ़े। बिहार दिवस के अवसर पर पहली बार लोगों ने देखा कि ये कला कितनी खास हैं और इनके जरिए बिहार की कैसे देश-दुनिया में पहचान बन सकती है। इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में इन कलाओं से जुड़े उत्पाद खरीदें जिससे इनसे जुड़े कारीगरों को रोजगार भी मिला।

निगम की ओर से यहां पालना घर खोला गया, जिसमें सैकड़ों बच्चे आएं। इसके जरिए महिला विकास निगम ने मेला घूमने आई माताओं की बड़ी मदद की है। बच्चे भी यहां पहुंच कर खेलने-कूदने का शानदार अवसर पाकर खुश थे।

निगम के पवेलियन में कुल 12 स्टॉल में से 9 स्टॉल पर महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रस्तुति दी है। वहीं शेष 3 स्टॉल पर महिला एवं बाल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी है। यहां बताया गया कि निगम की योजनाओं का कैसे लाभ उठाकर महिलाएं खुद को सशक्त कर सकती हैं।

पवेलियन में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा से संबंधित टॉल फ्री नंबर 181 के बारे में बताया गया। एलईडी स्क्रीन पर महिलाओं से संबंधित कई अन्य योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। सी बॉक्स पोर्टल पर शिकायत करने की प्रक्रिया बताई जा रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश