मुंगेर: वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ का भव्य आयोजन

मुंगेर।सम्वाददाता।

सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीसी के शाखा प्रबंधक वैभव गुप्ता, विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री डॉ0 कमल किशोर सिन्हा, विशिष्ट अतिथि भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अमरनाथ केशरी एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर पर आधारित एकांकी नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद बहन अंशिका और शिवांगी ने शिव तांडव पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्राथमिक खंड की बहनों ने “दिल है छोटा सा” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि भैया यश झा और उत्कर्ष ने रामायण आधारित गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन ने स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि वैभव गुप्ता ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास का भी कार्य करती है जो आज के समय की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
विशिष्ट अतिथि भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने विद्या भारती द्वारा पांच केंद्रीय विषयों जिस पर आधारित शिक्षा विद्या भारती के विद्यालयों में दी जाती है के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और अनुशासन के महत्व पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

अध्यक्षीय आशीर्वचन में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अमरनाथ केशरी ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
आभार ज्ञापन बालिका खंड की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि ने किया वहीं मंच का संचालन आचार्य अरुण कुमार एवं अदिति झा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान