सुगौली : थाना परिसर में भी घुसा बाढ़ का पानी

 पुलिसकर्मी भी परेशान

मोतिहारी । पूर्वी चंपारण जिले से होकर बहने वाली सिकरहना नदी उफान पर है। जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण अब सिकरहना नदी का पानी सुगौली प्रखंड के निचले इलाकों में फैल गया है। आलम ये है कि सुगौली थाना परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिस वजह से पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थाना परिसर के अलावा पुलिस कर्मियों के सरकारी क्वार्टर में भी पानी प्रवेश कर गया है। सुगौली थाना परिसर में फिलहाल एक फीट पानी आ चुका है और पानी का दवाब लगातार बढ़ रहा है। थानाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक सहित तमाम पुलिस कर्मियों के आवास में पानी प्रवेश कर चुका है। महज दो से तीन इंच पानी बढ़ने पर थाना कार्यालय में प्रवेश कर जाएगा, जबकि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुगौली थाना परिसर के मालखाना में पानी घुस गया है। विभिन्न मामलों में जब्त परिसर में खड़े सैकड़ों वाहनों में भी पानी घुसने लगा है। अगर इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो कार्यालय सहित सभी जगहों में सोमवार शाम या रात तक पानी प्रवेश कर जाएगा। वहीं, पानी भर जाने के कारण थाना कर्मियों को दैनिक काम में परेशानी शुरू हो गई है। सिकरहना नदी से निकला बाढ़ का पानी नगर क्षेत्र के कई इलाकों में दस्तक दे चुका है। सुगौली प्रखंड क्षेत्र के नए इलाकों में भी बाढ़ का पानी लगातार प्रवेश कर रहा है। वहीं, पानी भर जाने के कारण थाना कर्मियों को दैनिक काम में परेशानी शुरू हो गई है। सिकरहना नदी से निकला बाढ़ का पानी नगर क्षेत्र के कई इलाकों में दस्तक दे चुका है। सुगौली प्रखंड क्षेत्र के नए इलाकों में भी बाढ़ का पानी लगातार प्रवेश कर रहा है।

  • Related Posts

    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading
    आरक्षण समीक्षा की बात करना गुनाह है? क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना: दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 27, 2026
      किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज

    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल