उपनगरी द्वारका गंदे पानी में डूबी – पालम ड्रेन बनी स्थानीय निवासियों की मुसीबत, जिम्मेदारी किसकी?

नई दिल्ली । फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन श्री रणबीर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ नियंत्रण विभाग, बसई दारापुर, नई दिल्ली के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने द्वारका सेक्टर-3 स्थित पालम ड्रेन की दयनीय स्थिति, सड़क निर्माण की अनियमितताएं एवं विद्युतीकरण की समस्याओं को लेकर एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि आदर्श अपार्टमेंट के पास लगभग 50 मीटर लंबे खुले पालम ड्रेन में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा बार-बार सीवर का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। शिकायतों के बाद कुछ समय के लिए समस्या में सुधार होता है, किंतु जल्द ही स्थिति पुनः गंभीर हो जाती है। फोरम ने इस पर स्थायी समाधान की मांग की है।

इसके साथ ही आदर्श अपार्टमेंट से मधु विहार की ओर जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे लगाए गए विद्युत पोलों में न केवल केबल और बल्ब नहीं हैं, बल्कि कई पोल झुक चुके हैं, जिससे जान-माल की सुरक्षा को खतरा है।

 

मुख्य मांगें:

1. क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण।

2. विद्युत पोलों को स्थिर कर उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

3. सड़क किनारे की सुरक्षा दीवारों को ऊँचा कर जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

4. दिल्ली जल बोर्ड को निर्देशित किया जाए कि सीवर जल पालम ड्रेन में न छोड़ा जाए तथा बार-बार उल्लंघन की स्थिति में ठोस कार्रवाई की जाए।

5. खुले ड्रेन को ढककर वहां मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिससे स्थानीय निवासियों को पार्किंग संकट से राहत मिले।

फोरम के चेयरमेन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया, “हमने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता (पश्चिम) से मुलाकात की। वे पूर्व में द्वारका कार्यालय में पदस्थ रह चुके हैं और इस समस्या से पूरी तरह परिचित हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि स्थिति गंभीर है और विभाग ठोस कार्रवाई करेगा। साथ ही, दिल्ली कैंट क्षेत्र से भी आ रहे सीवर जल के प्रवाह को रोकने की योजना तैयार की जा रही है।”

सोलंकी ने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधा संपन्न वातावरण मिले। यह पहल स्थानीय बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम है।”

अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!