राष्ट्रीय संगोष्ठी में श्यामलाल कॉलेज ( सांध्य) के विद्यार्थियों ने की शिरकत

दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस आयोजन का विषय था “साहित्य में नर्क”। इस संगोष्ठी के संयोजक प्रो.बजरंग बिहारी तिवारी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल महाविद्यालय ( सांध्य) के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह को इस कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भेजकर हिंदी विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों को भेजने का अनुरोध किया।प्राचार्य महोदय ने हिंदी विभाग के सहायक अध्यापक डॉ. नीरज कुमार मिश्र को विद्यार्थियों को ले जाने का दायित्व सौंपा।जिसके फलस्वरूप हिंदी विभाग तृतीय वर्ष से काजल,चितरंजन,प्रत्यूष,द्वितीय वर्ष से अनिल,प्रिया, काजल,राहुल और अकरम के साथ बी.ए. (प्रोग्राम) हिंदी माइनर प्रथम वर्ष से प्रफुल्ल त्रिपाठी,सुमित सिंह ,श्री और सन्नी आदि विद्यार्थियों को देशबंधु महाविद्यालय के इस आयोजन में शिरकत करने का मौका मिला।इसमें शामिल होने से विद्यार्थियों को साहित्य की अनेक विधाओं में नरक की अवधारणा को समझने में मदद मिली।

इस संगोष्ठी का तीसरा सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्यादा उपयोगी रहा। इस सत्र का विषय था ” नर्क की अवधारणा और तुलसीदास”।इसमें कहानीकार राकेश बिहारी ने रामचरित मानस में अलग अलग रूप में आए नर्क के प्रसंगों को बहुत गहनता से सबके सामने रखा। दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में तुलसीदास किसी न किसी रूप से जुड़ें हैं,इसलिए इस सत्र से सभी विद्यार्थियों को तुलसीदास को समझने में बहुत मदद मिली। ऐसी संगोष्ठियों में विद्यार्थियों जाने से उन्हें कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संगोष्ठी के संयोजक ने श्यामलाल महाविद्यालय ( सांध्य) के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने अपने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा।उनके लिए हम आपके आभारी हैं।आपके शिक्षक और विद्यार्थियों के आने से हमारे आयोजन की सार्थकता प्रतिफलित हुई।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस