फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन में कार्यशाला का आयोजन राज्य मंत्री, बीएल वर्मा ने किया संमानित

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर-70 में बृहस्पिवार को फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन द्वारा विशेष मेडिकल वर्कशॉप एवं सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था कंधे और उससे जुड़ी समस्याएं। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने इस परेशानी से जुडे लोगों ने विशेषज्ञों से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, बी.एल. वर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और कहा कि इस प्रकार के मेडिकल वर्कशॉप और सेमिनार विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन के निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव डॉ. महिपाल सिंह और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी शामिल रहे। डॉ. दीक्षा ने कंधे के जोड़ की संरचना, बायोमैकेनिक्स और सामान्य समस्याओं जैसे फ्रोजन शोल्डर व रोटेटर कफ इंजरी के बारे में विस्तार से बताया। वहीं डॉ. महिपाल सिंह ने विद्यार्थियों को क्लिनिकल आकलन एवं पुनर्वास तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। डॉ भाटी ने समग्र पुनर्वास की अवधारणा समझाते हुए कहा कि एक चिकित्सक का कार्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि रोगी की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना भी है। कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या कार्की और पियूष कांडपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक राज, प्रशासनिक प्रमुख कृष्णा यादव और विशेष शिक्षिका इलिका रावत, सौम्या सोनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेंटर मैनेजर सुर्भी जैन ने कहा फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को केवल सैद्धांतिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक और जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करना है। इस तरह के मेडिकल वर्कशॉप और सेमिनार विद्यार्थियों को दक्ष बनाकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने योग्य बनाते हैं।”

  • Related Posts

    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का…

    Continue reading
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    • By TN15
    • August 25, 2026
    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    • By TN15
    • August 25, 2026
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?

    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!

    • By TN15
    • August 25, 2026
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!

    आरक्षण समीक्षा की बात करना गुनाह है? क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    आरक्षण समीक्षा की बात करना गुनाह है? क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?